अखण्ड ज्योत की स्थापना, विद्यासागर के जयकारे गूंजे

भीलवाड़ा. आरके कॉलोनी के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में धनतेरस पर स्वर्ण रजतयुक्त सवा तीन फीट की अखंड ज्योति स्थापित की गई। मंदिर आचार्य विद्यासागर महाराज व मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के जयकारों से गूंज उठा। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि पंडित अभिषेक भैया के निर्देशन में उमराव मल, गुणमाला, पवन गदिया ने ज्योति का शुभारम्भ किया।

 

सचिव अजय बाकलीवाल ने बताया कि स्वर्ण व रजत से निर्मित दीपक व स्टैण्ड का निर्माण जयपुर के कारीगरों ने 2 माह में किया। अखण्ड दीपक व स्टैण्ड को वर्धमान कॉलोनी निवासी उमराव माल गदिया के निवास से जुलूस के साथ महावीर हॉस्पिटल चौराहा, राजीव गांधी चौराहा होते हुए मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा का मंदिर के बाहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मंजू शाह, सुमन सेठी, ममता शाह ने मंगल कलश से ज्योति की अगवानी की। मंदिर में इसे स्थापित करने वाले परिवार को मंदिर ट्रस्ट की ओर से अखण्ड दीपक दिया गया। उस भी जुलूस के रूप में पुन: गदिया परिवार के घर तक पहुंचाया गया।
इससे पहले सुबह आरके कॉलोनी जैन मंदिर चांदी की 9 चौकिया भेंट की गई थी, उन सभी को विधि विधान के साथ रखकर उन पर गन्ध कुटी रखकर भगवान विराजमान किए गए। यह चौकियां केशवलाल सुभाष हूमड, नरेग गोधा, पवन कोठारी, अशोक सोनी, घीसू लाल बाकलीवाल, राकेश पहाड़िया, ज्ञानचंद पाटनी, ओमचंद बाकलीवाल तथा निर्मल सोनी ने भेंट की थी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/establishment-of-akhand-jyot-vidyasagar-s-cheers-resonated-7835110/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा