दीपावली पर सजा बर्तनों का बाजार
भीलवा़ड़ा. दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होगी। धनतेरस पर सोेने- चांदी के साथ बर्तनों की खरीदारी खूब की जाती है। धनतेरस पास होने के कारण बर्तन बाजार में रौनक है। इस बार स्टील के बर्तनों के साथ पीतल व तांबे के बर्तनों से बाजार जगमगा रहे हैं। भगवान की पूजा के लिए तांबे की घंटी, लोटा, कटोरी व प्लेट उपलब्ध है। इस बार पानी पीने के लिए तांबे व पीतल के बर्तनों की मांग ज्यादा है। पीतल, तांबे की वैरायटी का स्टॉक बाजार में उपलब्ध है। सदर बाजार में बर्तनों के विक्रेता ने बताया कि पहले सिल्वर के बर्तनों की मांग थी, लेकिन अब तांबे व पीतल के बर्तन खूब पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि यह थोड़े महंगे हैं।
कोरेाना ने बढ़ाई ब्रिकी
बाजार में बर्तनों के विक्रेता सत्यनारायण मून्दड़ा ने बताया कि कोरोना के बाद लोग सेहत के प्रति जागरुक हुए हैं। पहले लोग तांबा व पीतल के बर्तनों में रखा पानी पीते थे, इसलिए उन्हें पेट संबंधी परेशानी नहीं होती थी लेकिन अब स्टील व सिल्वर के बर्तनों का पानी पी रहे हैं। पेट की बीमारियां ज्यादा हो रही हैं। लिहाजा अब लोग फिर से तांबे व पीतल के बर्तनों में रखा पानी पीने लगे हैं। मून्दड़ा के अनुसार, भावों में तेजी आई है। पीतल 700 से 1100 रुपए किलो, तांबा 900 से 1200 रुपए किलो तथा कांसा 1500 से 2000 रुपए किलोग्राम बिक रहा है।
फैंसी का चलन
वर्तमान में साइलेंट चिमनी, इनवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ, ट्राय अप्लाई हनी कॉम कोटिंग के साथ कूकवेयर्स, स्वच्छ गैस स्टोव, मिक्सर जूसर, ट्राई प्लाई कुकर, फेबर ओवन, मॉड्यूलर किचन से जुड़े बर्तनों की मांग अधिक है। फैंसी बर्तनों का चलन भी बढ़ा है। तीन लहर के बर्तन (ट्राई प्लाई) भी पसंद किया जा रहा है। इनकी कीमत 800 से 1100 रुपए प्रति किलोग्राम है। इनमें कड़ाही, भगोनी व कूकर की ज्यादा मांग है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/pottery-market-decorated-on-diwali-7829756/
Comments
Post a Comment