जांच रिपोर्ट सौंपी, कर्मचारियों की मानी गलती
भीलवाड़ा. एमसीएच में वार्मर हीट से दो नवजात की मौत की जांच रिपोर्ट कमेटी ने गुरुवार रात एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ को सौंप दी। जांच टीम ने स्टॉफ की गलती मानी है। वही मशीन में भी गड़बड़ी सामने आई है। हालांकि रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है।
जांच टीम ने इसे घोर लापरवाही माना है। इसमें दो संविदा कर्मचारी के अलावा अन्य स्टॉफ को भी दोषी माना है। जांच टीम ने शामिल एक सदस्य ने बताया कि जिन दो संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है। उनका कोई दोष नहीं है। क्योंकि किसी भी ट्रेनी कर्मचारी के भरोसे अस्पताल या वार्ड को नहीं छोड़ा जा सकता। ऐसे में मंगलवार रात को जो भी कर्मचारी, डॉॅक्टर व अन्य जो भी स्टॉफ रहा है वह भी उतना ही दोषी है जितना दो संविदा कर्मचारी।
उधर, नवजात के परिजनों ने बताया कि बालक के शरीर पर छेद हो गए थे। उधर डॉ. अनुपम बंसल ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट गौड़ को सौंप दी। इसमें हीट को मौत का प्रमुख कारण माना गया है। दोनो दिन कौन-कौन स्टाॅफ कार्यरत थे। कौन डॉक्टर था, कितने बच्चे भर्ती थे। मशीन कितने साल पुरानी थी। सीसीटीवी फुटेज का खुलासा क्यों नहीं किया गया। आदि सवाल सामने आए है। जिनका जवाब अभी बाकी हैं।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/submitted-the-inquiry-report-admitted-the-mistake-of-the-employees-7839236/
Comments
Post a Comment