चार कॉम्पलेक्स के बेसमेन्ट सीज

भीलवाड़ा. नगर परिषद ने शहर के चार बड़े कॉम्पलेक्स के बेसमेन्ट (भूतल) गुरुवार को सीज किए। इन बेसमेन्ट को सीज करने के लिए 12 सितम्बर को सूची बनाकर अधिकारियों को सौंप दी गई थी। शहर में कॉम्पलेक्स में पार्किग के स्थान पर दुकानें बनाने के मामले में परिषद ने तीन साल में करीब 500 संचालकों को नोटिस दिए थे, लेकिन आगे कार्रवाई नहीं की। दीपावली पर इस कार्रवाई से व्यापारियों ने परिषद में भाजपा के बोर्ड के प्रति गहरी नाराजगी जताई।

 

परिषद ने इन कॉम्पलेक्स के मालिकों को तीन दिन पहले नोटिस दिए थे। गुरुवार को राजेन्द्र मार्ग क्षेत्र में तीन व साबुन मार्ग पर एक कॉम्पलेक्स के बेसमेन्ट की दुकानों को सील किया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ में गुरुवार की सुनवाई से पहले की गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि परिषद से स्वीकृत नक्शे में गोदाम होने के बावजूद कार्रवाई की गई। सभापति राकेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि न€क्शे में गोदाम स्वीकृत है तो उस पर कार्रवाई नहीं होगी।
भाजपा पार्षद राजेश सिंह सिसोदिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने परिषद को शहर के कॉम्पलेक्स में पार्किंग स्पेस बहाल करने के आदेश दिए थे। गुरुवार सुबह आठ बजे अतिक्रमण शाखा प्रभारी पारस जैन दस्ते के साथ राजेंद्र मार्ग स्थित महावीर बाबेल के कॉम्पलेक्स पहुंचे व बेसमेंट सील कर दिया। शैफुद्दीन बोहरा के कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की जगह खुद का व्यवसायिक ऑफिस था। इसे भी सील कर दिया गया। टीम फिर छोटूलाल सोनी के अरिहंत कॉम्पलेक्स पहुंची। वहां पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट में 32 दुकानें थीं। इनको सील कर दिया। टीम बाद में साबुन मार्ग स्थित महेश जैथलिया के व्यावसायिक परिसर जैथलिया ऑटोमोबाइल्स के बेसमेंट को सील किया।
कोर्ट में हाजिर हुईं आयुक्त

आयुक्त दुर्गाकुमारी गुरुवार को उच्च न्यायालय की सुनवाई में उपस्थित हुई। आयुक्त ने अदालत को बताया कि अब तक छह कॉम्पलेक्स सील कर दिए। अन्य चिन्हित किए जा रहे हैं। कार्रवाई के लिए समय मांगा। न्यायालय ने 28 नवम्बर तक शहर के कॉम्पलेक्सों की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
पत्रिका लगातार उठा रहा मुद्दा

राजस्थान पत्रिका ने कॉम्पलेक्स में बेसमेन्ट में पार्किग की जगह दुकानें बनाने से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस मुददे को पत्रिका लगातार उठाता रहा है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/basement-siege-of-char-complex-7831384/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा