भीलवाड़ा के किसान ने किया विश्व का सर्वाधिक कपास उत्पादन

भीलवाड़ा. जिले के दो किसानों ने कपास उत्पादन में रिकाॅर्ड बनाया है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 100वें वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में समारोह में भीलवाडा के दो समेत देश के 6 किसानों को कपास की बेहतर उपज के लिए सम्मानित किया।

 

कृषि विभाग के पूर्व उपनिदेशक पीएन शर्मा ने बताया कि सहाड़ा के गुमानपुरा निवासी गोपाल सिंह ने 1186 किलो रूई प्रति हैक्टेयर तो आसीन्द के मदनपुरा के हीरालाल खारोल ने 1388 किलो रूई प्रति हैक्टेयर की उपज ली। टेक्सटाइल आयुक्त ने इन्हें सम्मानित किया। विश्व में कपास का औसत उत्पादन 800, देश में 540 व राजस्थान मेंं 740 किलो रूई प्रति हैक्टेयर है। इससे पहले अप्रेल में जिले के किसान देवीलाल, मदन सिंह, भैरी देवी व भेरू लाल सुथार को उप राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था।
रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर पीएन शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा देश में कपास की सर्वाधिक औसत उपज देने वाला जिला है। यहां कपास को विशेष रूप से छाछ, गोमूत्र एवं जैविक कीटनाशक दिया जाता है, जो किसान खुद अपने खेत पर तैयार करता है। वेस्ट डी कंपोजर का प्रयोग किया जा रहा है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-farmer-of-bhilwara-produced-the-world-s-highest-cotton-7829490/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा