बाजार में रौनक, रोशनी के आकर्षक आइटम लुभा रहे

भीलवाड़ा. नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया। दीपावली को देखते बाजार भी सजाने की तैयारी चल रही है। घर में सजावट का काम भी जारी है। शहर के सदर बाजार, सिरकी मोहल्ला, शाम का सब्जी मंडी, मुरली विलास रोड़ के पास दुकानों पर लाइट बिक्री के लिए सजाई गई।

 

यह लोगों को अपनी ओर खींच रही है। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए तरह तरह के सुंदर व आकर्षक लैंप व अन्य आइटम आए हैं। इनको देखने और खरीदने वालों में उत्साह है। दुकानदारों ने बताया कि छोटी व बड़ी झालर बाजार में आई हुई है। बिजली की सजावट के लिए पाइप भी हैं जिनमें छोटे रंगीन बल्ब लगे हैं। कमरों में लगाने के लिए ग्लास लैंप के साथ अन्य मैटेरियल के लैंप व झूमर भी बाजार में बिक रहे हैं।

हर रेंज के आइटम उपलब्ध
बाजार में रंग बिरंगी झालर लम्बाई के अनुसार 50 से 150 रुपए मीटर तथा 125 रुपए से लेकर एक हजार रुपए की रेंज में उपलब्ध हैं। इन्हें घर में लगाने पर सुंदरता देखते ही बनेगी। लैंप, रंग-बिरंगी और लेजर लाइट का चलन बढ़ा है। यह 100 रुपए से पांच हजार रुपए तक में उपलब्ध हैं। अन्य सामग्रियों की अलग अलग रेंज बाजार मेंं है।
सतरंगी झालर का रहेगा क्रेज

बाजार में घरों को सजाने के लिए आकर्षक फ्लावर पॉट, फूलों की लड़ी व झालर भी उपलब्ध हैं। सतरंगी झालर की ज्यादा मांग है। पूजा का कमरा और हॉल सजाने के लिए लाइटिंग वाले गोल-गोल गुब्बारे नुमा बल्ब लोगों को लुभा रहे हैं। भगवान की आकर्षक मूर्तियों भी उपलब्ध हैं।
दिखने लगी ग्राहकी

कारोबारी राजेश का कहना है कि निश्चित रूप से इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक कारोबार होगा। घरों को सजाने के लिए खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ अभी से आने लगी है।
देशी आइटमों की मांग ज्यादा
कारोबारी विजय बुधवानी का कहना है कि बाजार से अभी चायनीज आइटम पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है लेकिन ग्राहकों का मोह भंग हो गया है। वे अब देसी आइटम की मांग करने लगे हैं।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/lush-attractive-items-of-light-are-enticing-in-the-market-7801503/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा