3 भूखण्ड को 7 करने के मामले बाबू निलम्बित

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की आरसी व्यास कालोनी में चार खातेदारों की ओर से वन टेन के मुआवजे में मिले तीन भूखंड को सात भूखंड कराने के मामले में गुरुवार को न्यास के एक बाबू जितेश शर्मा को निलम्बित कर दिया गया। भूखंड शाखा के लिपिक नरेश खोईवाल व सहायक लेखाधिकारी अनिल शर्मा को 16 सीसीए में चार्जशीट जारी की। बाबू शर्मा निलम्बन के दौरान जयपुर में उपस्थिति देंगे। न्यास तहसीलदार ने चार खातेदारों के ख़िलाफ़ सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज करवाया।

 

जानकारी के अनुसार व्यास कालोनी में 1987 में ज़मीन अवाप्ति के समय कुछ खातेदारों को तीन भूखंड वन टेन योजना में दिए थे। एक ही अवार्ड पत्र में तीस भूखंड एक साथ दर्ज थे। 1990 में रजिस्ट्री कराते समय खातेदारों ने भूखंड क्रमांक 16 से 18 के स्थान पर अवार्ड में कांट छांट कर 12 से 18 ( सात भूखंड ) कर लिया। अलग अलग व्यक्तियों को विक्रय कर रजिस्ट्री भी करा दी। ये भूखंड बाद में दो बार और बिके व उनके नामान्तरण भी खुल गए। सरकार की ओर से फ्री होल्ड भूखण्ड योजना में चार भूखण्डधारकों ने नए पट्टों के लिए आवेदन किया। चारों भूखंड के नए पट्टे भी जारी हो गए।
ऐसे हुए खुलासा

मामले में शक तब हुआ जब वर्तमान भूखंडधारकों की ओर से जल्दबाज़ी तथा बार-बार कर्मचारी की ओर से इस पर दबाव डालने से न्यास की विशेषाधिकारी रजनी माधीवाल को शक हुआ। उन्होंने भूमि अवाप्ति की 1987 की फ़ाइल निकलवा कर अवार्ड की जांच की। किसी तरीक़े से फ्री होल्ड पट्टे भी उन्होंने वापस मंगवा लिए। जांच में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। सात में से चारों भूखंडों पर 32 साल में कोई निर्माण नहीं हुआ। मूल 16 से 18 के खऱीदार मकान बना कर रह रहे हैं।
न्यास ने शुक्रवार को 12 से 15 संख्या के भूखंडों पर कब्जा कर न्यास सम्पति के बोर्ड लगा दिए तथा चार खातेदारों के ख़िलाफ़ सुभाषनगर थाने में धोखाधड़ी और साजिश रचने का मामला सुभाषनगर थाने में दर्ज करवाया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/babu-suspended-for-reducing-3-plots-to-7-7832755/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा