अवधिपार 250 किलो काजू व पिस्ता कराए नष्ट
भीलवाड़ा. चिकित्सा विभाग के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरुवार को मिर्च मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज में अवधि पार 25 कर्टन काजू व पिस्ता मिले, जिन्हें नष्ट करा दिया गया। 250 किलो माल कृषि उपज मंडी स्थित मारूति ट्रेडिंग कम्पनी का बताया गया है। टीन में मिले काजू टुकड़ी का नमूना लिया।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि गुरुवार को टीम मिर्च मंडी में केसल आर कोल्ड स्टोरेज गई, जहां काजू के कई कर्टन मिले। सभी पैकेट एक से दो साल पुराने थे। अवधि एक साल व छह माह पहले ही पार हो गई थी। समाप्त हो गई थी। इसे कीरखेड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड में जलाया गया। वहीं व्यापारी बंसत मंडोवरा बोले, यह माल कोल्ड स्टोर में रखने के बाद भूल गया था। कुछ व्यापारियों का मानना है कि इस तरह का माल कई व्यापारियों के पास मिल सकता है। जो व्यापारी खुले काजू बेच रहे हैं, वो एक साल से पुराने तक होते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि कोटा रोड न्यू ईरास पर मैदा व सूजी के नमूने लिए।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/250-kg-cashew-and-pistachio-destroyed-during-period-7819890/
Comments
Post a Comment