भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक 25 को, पूजा भी उसी दिन

भीलवाड़ा. पांच दिवसीय दीपाेत्सव शुरू होने वाला है। दिगंबर जैन समाज भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व (निर्वाण दिवस) 25 अक्टूबर को मनाएगा। उसी दिन दीपावली की पूजा करेगा।

 

मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा कि जैन समाज में दीपावली पर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया जाता है। इस साल तिथि घट-बढ़ की वजह से अमावस 24 अक्टूबर को दोपहर बाद लगेगी। महावीर स्वामी का मोक्ष कार्तिक अमावस के अंतिम प्रहर में हुआ था। शाम को गौतम गणधर को केवल ज्ञान मिला। इस कारण अमावस को सुबह भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित होगा। जैन समाज 25 अक्टूबर को सुबह महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाएंगे। फिर निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। सभी दिगंबर मंदिरों में 25 अक्टूबर को सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा होगी। पूजन के पश्चात निर्वाण कांड पाठ के पश्चात भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। दिगंबर मंदिरों में आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी।दीपावली की पूजा भी भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाने के बाद दोपहर 3.20 से 4 बजे तक होगी। 4.04 बजे से सूर्यग्रहण शुरू होगा, जो 5.57 बजे तक रहेगा। ऐसे में ग्रहण से पहले पूजा कर उसका विर्सजन किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/lord-mahavir-s-salvation-on-kalyanak-25-worship-also-on-the-same-day-7828053/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा