Bhilwara uit कब्जों पर गिरी यूआईटी की गाज

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास ने शहर में चित्तौडग़ढ़ आरोबी से पटेलनगर में मीरां सर्किल तक सड़क मार्ग पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। न्यास दस्ते ने सड़क मार्ग के दोनों तरफ एक दर्जन से अधिक केबिनें हटाई और कच्चे पक्के अवैध कब्जे ध्वंस्त किए। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद व अन्य लोगों ने दस्ते की कार्यवाही का विरोध किया। UIT's charge fell on possession

राजस्थान पत्रिका ने गत 24 मार्च के अंक में 'सरकारी जमीन पर कब्जा कर चला रहे मयखानाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर पटेलनगर में सौ फीट रोड पर काबिज केबिनों में सांझ ढलते ही अवैध रूप से शराब परोसने व आवारा तत्वों का जमावड़ा होने का खुलासा किया था। न्यास अधीक्षण अभियंता संजय माथुर ने इस पर कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव की अगुवाई में विशेष टीम गठित की। टीम ने बुधवार को मौका मुआयना किया।

पांच घंटे चली कार्रवाई
श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को तहसीलदार शैतान सिंह यादव, कनिष्ठ अभियंता रोहन अजमेरा व रूचि अग्रवाल ने मय टीम चित्तौडग़ढ़ आरोबी से पटेलनगर में मीरां सर्किल तथा आईसीआई भवन तक सड़क मार्ग के दोनों तरफ अवैध रूप से लगी एक दर्जन से अधिक केबिनें हटाई। तिरपाल के टेंट, झोपड़े तथा डेयरी बूथ के आसपास भी अवैध कब्जे हटाए। इसी प्रकार मुख्य मार्ग पर कबाड़ रख कर किया गया कब्जा भी हटाया गया। दस्ते की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के पार्षद व कुछ लोगों ने झगड़ा करते हुए रोकने का प्रयास किया। तहसीलदार यादव ने इस पर समझाइश कर शांत किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई।

नगर परिषद करेगा जब्त

इधर, नगर परिषद ने चित्तौडग़ढ़ आरोबी सेे मीरां सर्किल के मध्य सड़क किनारे से वाहनों के कबाड़ हटाने की तैयारी कर ली है। सभापति राकेश पाठक ने बताया कि मुख्य आबादी क्षेत्र में सड़क किनारें वाहनों का कबाड़ व अवैध कब्जे नगर परिषद की भूमि पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमी स्वत: कबाड़े व अन्य कब्जे हटा ले, अन्यथा नगर परिषद का दस्ता जब्ती की कार्यवाही करेगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/uit-s-charge-fell-on-possession-7463736/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा