कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में फेल

भीलवाड़ा।
भाजपा की ओर से हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सरकार कि कुनीतियों और वादाखिलाफी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में भाजपा नेता कालू लाल गुर्जर, शहर विधायक वि_ल शंकर अवस्थी के सानिध्य में प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया।
कलक्ट्रेट के बाहर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने राज्यपाल के नाम पर सौंपे ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी, किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के नए आयाम छू रहे हैं। जिले में पुलिस वाले तक सुरक्षित नहीं है। ऐसी सरकार जनता विरोधी है। कांग्रेस सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र 2018 में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, 24 घंटे घरेलू बिजली, किसानों को 8 घंटे बिजली की आपूर्ति का वादा किया। लेकिन वह वादे पर खरी नहीं उतरी है। भाजपा सरकार ने किसानों के बिलों में 833 रुपए प्रति माह का अनुदान दिया था, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।
केंद्र की योजना भी नहीं की लागू
केंद्र की किसान सम्मान निधि योजना राज्य सरकार ने प्रदेश में लागू नही की है। बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपए की बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रीट परीक्षा 2021 में भारी धांधली हुई। ऐसी कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किया जाए। विधायक वि_ल शंकर अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार को केवल अपनी सरकार बचाने की चिंता है। आम जनता परेशान और त्रस्त है । पिछले कई महीनों से कोरोना और अन्य बीमारियों का बहाना बनाकर घर से ही सरकार चला रहे हैं। ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाए। भाजपा नेता कालूलाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ बोलने वाली सरकार है। जोर-जोर से बोलना और झूठ को सच बताना कांग्रेस की फितरत में है। पुलिस वाले सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा। जिले में जिला पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति तक नहीं हुई है।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की इस दौरान दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी, अनिल सिंह जादौन रमेश राठी, घनश्याम सिंघीवाल, सुवाणा मंडल अध्यक्ष लादू लाल जाट, मंगरोप मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह पुरावत, जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, जिला उपाध्यक्ष डॉ राजा साध वैष्णव, ज्योति आशीर्वाद प्रहलाद त्रिपाठी, अनिल जैन, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, राजकुमार आंचलिया, आजाद शर्मा, महावीर समदानी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/congress-government-failed-in-every-field-7148924/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा