परीक्षा में आम यात्री हुआ परेशान, नहीं मिली यात्रा के लिए बसें

भीलवाड़ा. प्रदेश में रीट परीक्षा का सर्वाधिक असर आवागमन पर पड़ा है। परीक्षा से एक दिन पहले ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्रों के लिए शनिवार को रवाना हो गए। हालात यह कि रोडवेज बसों में पैर रखने की जगह नहीं थी। भीलवाड़ा आगार में अभ्यर्थियों की रेलमपेल के आगे प्रबंधन की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
आम यात्री बसों के इंतजार में बैठा रहा। उधर, अभ्यर्थियों को लेकर दो स्पेशल टे्रन देर रात भीलवाड़ा पहुंची व एक रविवार सुबह सात बजे आएगी। रविवार को परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को वापस भेजना चुनौती होगा। भीड़ एक साथ रवाना होगी। जिला प्रशासन ने १०० रोडवेज और २८२ निजी बसों की व्यवस्था रविवार के लिए की। इसके अलावा रेलवे की तीन स्पेशल टे्रन के साथ १९ नियमित टे्रनें चलेगी। दिल्ली से भीलवाड़ा के लिए चलने स्पेशल टे्रन रविवार सुबह सात बजे पहुंचेगी। यहीं टे्रन रविवार रात को आठ बजकर बीस मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। अजमेर होकर यह टे्रन जाएगी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/common-passenger-got-upset-in-the-examination-buses-for-travel-not-fo-7088596/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा