ट्रक चालक की हत्या के आरोपी चार दिन रिमाण्ड पर, पुलिस ने कराई घटनास्थल की तस्दीक

भीलवाड़ा. प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व पटेलनगर विस्तार के निकट ट्रक चालक भरत शर्मा की पीट-पीट कर हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। जहां से चारों को पूछताछ और अनुसंधान के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त पटेलनगर निवासी कुलदीपसिंह राठौड़, भंवर विजय बहादुरसिंह राठौड़, दीपक जांगिड़ तथा पुलिस लाइन के पास शिवनगर निवासी डीगेश्वर पायक को मंगलवार को ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक करवाई। स मामले में दो जनें फरार चल रहे है, जिनकी तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि पटेलनगर विस्तार के निकट तेजा विहार कॉलोनी स्थित झाडि़यों में चार दिन पूर्व एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान मूलत: गंगापुर हाल पटेलनगर विस्तार निवासी भरत शर्मा के रूप की। मृतक ट्रक चालक था और अपने पिता के साथ रहता था। उसकी रंजिश के चलते आरोपियों ने धोखे से बुलाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/accused-of-killing-truck-driver-on-remand-for-four-days-police-verifi-6923007/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा