जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म, टीकाकरण केन्द्र बंद
भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं आने से आए दिन टीकाकरण का कार्य बंद हो रहा है। कई बार तो एक सप्ताह में दो से तीन दिन तक टीकाकरण नहीं हो पाता है। ऐसे में टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। मंगलवार को भी कोरोना वैक्सीन खत्म हो जाने से बुधवार को टीकाकरण का कार्य बंद रहा। ऐसे में महात्मा गांधी अस्पताल सहित अन्य टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया की वैक्सीन डोज की नई खेप आने के बाद ही संभवतया २ जुलाई से १८ व ४५ प्लस का टीकाकरण फिर से शुरू हो पाएगा। मंगलवार को जिले में २०६२ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जिले में अब तक कुल ८ लाख ७४ हजार १५६ लोगों का टीकाकरण हो चूका है। इनमें ४ लाख ५३ हजार ४४३ पुरुषों तथा ४ लाख २० हजार ७१३ महिलाओं ने टीके लगवाए।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
६० प्लस प्रथम डोज २,०९,७४०
६० प्लस दूसरी डोज ५५०३६
४५ प्लस प्रथम डोज २,१२ ३३९
४५ प्लस दूसरी डोज ३०, २०९
१८ प्लस प्रथम डोज २,९७८७४
१८ प्लस दूसरी डोज ११४
फं्रट लाइन वर्कर प्रथम डोज २०९०८
फं्रट लाइन वर्कर दूसरी डोज १५४०६
हेल्थ वर्कर प्रथम डोज १६४०१
हेल्थ वर्कर दूसरी डोज १४००१
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/corona-vaccine-finished-in-the-district-vaccination-center-closed-6924981/
Comments
Post a Comment