एमजीएच परिसर में लगेगी तीन हाईमास्क लाइट

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल में 200 बेड का नया वार्ड बनाने तथा हॉस्टल का निर्माण होने के साथ ही इस परिसर को रोशनी से जगमगाया जाएगा। इसके लिए तीन हाई मास्क लाइटें तथा ८२ अन्य लाइटें लगाई जाएगी। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि नगर विकास न्यास के माध्यम से हाई मास्क लाईट लगाने के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। गौड़ ने बताया कि पहली हाईमास्क लाइट एमजीएच अस्पताल के सामने, दूसरी एमसीएच के सामने तथा तीसरी मोचकी के आस-पास लगाई जाएगी। इसके अलावा ८२ विद्युत पोल पर अलग से लाइटें लगाई जाएगी।
---------------
सुवाणा में मिला एक संक्रमित
भीलवाड़ा. जिले में सोमवार को कोरोना का एक रोगी सुवाणा क्षेत्र में मिला है। चार जने ठीक हुए है। जिले में अब तक कोरोना के 31,74४ पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं 30,70९ ठीक भी हुए है। अब तक 813 लोगों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अभी जिले में 1२ एक्टिव रोगी है।
-----------
कल तक कर सकते हैं आपत्ति
भीलवाड़ा . चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप की ओर से कोविड स्थितियों के मद्देनजर 31 जुलाई तक जिले में कोविड हेल्थ कंसल्टेंट व कोविड स्वास्थ्य सहायक के पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी करने के बाद वरीयता सूची जारी की गई है। सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि वरीयता सूची भीलवाड़ा जिले की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। किसी भी अभ्यर्थी को वरीयता सूची पर आपत्ति हो तो सीएमएचओ कार्यालय में 30 जून तक आपत्ति पेश कर सकता है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/three-highmask-lights-will-be-installed-in-mgh-campus-6921069/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा