प्रधानाध्यापिका नहीं दिखा पाई दो शिक्षकों की छुट्टी की अर्जी

भीलवाड़ा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी ने बुधवार को कोटड़ी क्षेत्र के कूड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर में शिवानी सैनी के कॉलम में 11 जून से अवैतनिक अवकाश अंकित था। पीटीआई संजू खाती 5 फरवरी से मातृत्व अवकाश पर है। लेकिन दोनों अध्यापिकाओं के अवकाश स्वीकृति आदेश ही स्कूल में उपलब्ध नहीं थे। इस पर चौधरी ने कार्यवाहक संस्था प्रधान निरमा सैनी को फटकार लगाई। निरीक्षण में सामने आया कि पिछले साल स्कूल में 129 विद्यार्थियों का नामांकन था। लेकिन चालू सत्र में एक नया प्रवेश नहीं हुआ। स्टाफ के फील्ड वर्क नहीं करने पर अधिकारी ने नाराजगी जताई। स्कूल में छात्रा से श्रम नहीं कराने के लिए संस्था प्रधान को पाबंद किया। एसआर रजिस्टर भी अधूरा मिला।
--------------
साध्वी विमल कंवर का पुण्य स्मृति दिवस मनाया
भीलवाड़ा . सांगानेर रोड स्थित वेणी सिद्ध सेवा संस्थान समाधि स्थल पर साध्वी विमल कंवर का पुण्य स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने श्रद्धांजलि व गुनानुवाद सभा आयोजित हुई। यश सिद्ध स्वाध्याय भवन की कार्यकारिणी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विमल कंवर के जीवन पर मुक्ति प्रभा, संयम प्रभा ने उनके संयमित जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
-----------
अहंकार व क्रोध का त्याग जरूरी
भीलवाड़ा . शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के संयम भवन में विराजित मुनि श्रद्धानंद महाराज ने कहा कि अहंकार व क्रोध दोनों बहुत खतरनाक है। इन्हें त्याग कर जीवन में सरलता एवं सहजता लाना आवश्यक है, तब ही मनुष्य अपने जीवन को मंगलमय बना सकता है। मनुष्य का तिरस्कार अभिमान प्रकट करना भी एक कषाय है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/principal-could-not-show-leave-application-in-bhilwara-6925077/

Comments