कार पलटी, नौ किलो डोडा चूरा बरामद, जोधपुर के दो जने गिरफ्तार

भीलवाड़ा. फूलियाकलां थाना पुलिस ने राज्यास के निकट पलटी लग्जरी कार से नौ किलो चार सौ ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाप्रभारी कुलदीप गुर्जर ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिसकगर्मी गश्त पर थे। सूचना मिली कि राज्यास चौराहे के निकट कार पलटी हुई है। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो सड़क किनारे कार पलटी थी। मौके पर दो जने मिले। सड़क पर डोडा चूरा बिखरा हुआ था। पलटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कार की डिक्की की जांच की तो उसमें एक कट्टे में ९ किलो ४०० ग्राम डोडा चूरा भरा मिला। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम चालक जोधपुर जिले के लवेरा खुर्द थाना खेडापा निवासी चैनाराम जाट तथा दूसरे का नाम इसी गांव का बाबूलाल जाट था। पुलिस के अनुसार यह मादक पदार्थ मध्यप्रदेश से लाया जा रहा था और इसे जोधपुर ले जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/car-overturned-nine-kg-of-doda-sawdust-recovered-two-people-of-jodhp-6920983/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा