भूमिगत खदान में विस्फोट, मलबे के नीचे दबकर दो श्रमिकों की गई जान

भीलवाड़ा. गुलाबपुरा. क्षेत्र के आंगूचा स्थित हिन्दुस्तान जिंक में भूमितगत खदान में विस्फोट के दौरान सोमवार रात दो श्रमिकों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। आनन-फानन में दोनों को मलबे से बाहर निकल भीलवाड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। शव को मोर्चरी में रखवाया। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना को देखते हुए मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को आंगूचा स्थित जिंक के बाहर तैनात कर दिया गया।

गुलाबपुरा पुलिस उपाधीक्षक लोकेश मीणा ने बताया के जिंक में शाम को भूमिगत खदान में विस्फोट किया गया। इस दौरान कम्पनी की ओर से लगे दो श्रमिक मलबे में दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलने पर जिंक प्रबंधन हरकत में आ गया। आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे को हटाकर श्रमिकों को बाहर निकाला। उनको जिंक ने अपने साधनों से भीलवाड़ा भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। मृतक श्रमिकों की पहचान टिटोड़ा (जहाजपुर) निवासी जीतराम जाट व हिमाचल प्रदेश निवासी थानमल के रूप में की गई। घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। उधर, डीएसपी मीणा व थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी ली।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/explosion-in-underground-mine-two-workers-killed-by-being-buried-unde-6920947/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा