हरणी महादेव मंदिर शिखर ध्वज स्थापना के 52 वर्ष पूर्ण

भीलवाड़ा।
हरणी महादेव मंदिर के शिखर ध्वज स्थापना के 52 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार को मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हरणी महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील दरक ने बताया की मंदिर के शिखर पर मंत्रोच्चार के साथ ध्वज स्थापना की गई। पंडित भगवती प्रसाद शर्मा की देखरेख में हुए अनुष्ठान में भक्तों ने हिस्सा लेकर भोलेनाथ से सुख शांति की कामना की। अनुष्ठान के बाद आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में सभापित राकेश पाठक, पूर्व डेयरी चेयरमेन रतन लाल चौधरी, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, पार्षद वर्षा दरियानी, महेन्द्र घबरानी, ओम सांईराम, कैलाश शर्मा, कैलाश मुंदड़ा, श्यामलाल गुर्जर, शिवलाल जाट सहित कई जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। मीडिया प्रभारी प्रहलादराय तेली ने बताया की समारोह में राजू दरक, नंदू दरक, मुकेश जाट, महादेव जाट, भवानीराम जाट, जगदीश जाट उपस्थित थे। संचालन नारायण भदाला ने किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/harni-mahadev-temple-completes-52-years-of-peak-flag-installation-6714250/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा