पेंशनर्स सत्यापन में भीलवाड़ा राज्य में दूसरे नंबर पर

भीलवाड़ा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वर्ष में पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाणपत्र का वार्षिक सत्यापन कराना आवश्यक होता है। पेंशनधारक की ओर से अपने वार्षिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र प्लस आदि पर अंगुली की छाप बायोमेट्रिक और कोरोना गाइडलाइन अनुसार ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यदेव व्यास ने बताया कि जिले के 2266 ई-मित्र कियोस्क धारकों के माध्यम से नवम्बर माह में अब तक 1 लाख 33,525 पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन किया गया। जो राज्य में जयपुर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इस माह में राज्य में 21.90 लाख पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन किया जा चुका है। पेंशनर्स को भौतिक सत्यापन करने के लिए पहले ३० नवंबर न अब २८ फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके तहत अब पेंशनर्स कहीं भी ई-मित्र के माध्यम से अपना भोतिक सत्यापन कराया जा सकता है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-is-second-in-state-in-pensioners-verification-in-bhilwara-6544188/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा