रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का

भीलवाड़ा।
वस्त्रनगरी में शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ गई है। शुक्रवार को भी ठंडी हवाओं और ने लोगों को कंपकंपाए रखा। मौसम में गलन परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान २ डिग्री नीचे लुढ़कर १२.५ डिग्री पर आ गया है। हालांकि दिन के तापमान में ०.८ डिग्री की वृद्धि हुई है। जिले में शुक्रवार का अधिकतम तापमान २४ डिग्री तथा न्यूनतम तापमान १२.५ डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार को अधिकतम २३.२ डिग्री तथा न्यूनतम १४.४ डिग्री था।
मौसम में आए बदलाव से अब घरों में पंखों की गति थमने लगी है और लोग गरम वस्त्रों में नजर आने लगे है। नलों का पानी भी ठिठुराने लगा है। सुबह-सुबह हलका कोहरा भी शहर मेंं बना हुआ है। सूरज निकलने के बाद कुछ राहत मिली है लेकिन ठंडक कायम है।
सड़कों पर सन्नाटा
रात्रिकालीन कफ्र्यू के कारण शहर की सड़कों पर रात 8 बजे बाद सन्नाटा पसर जाता है। भवन निर्माण में जुटे परिवार व खानबदोश लोग, कई जगह सड़क किनारे अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे है। रात के तापमान में करीब २ डिग्री की गिरावट होने से तेज सर्दी का असर बना हुआ है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-mercury-rolled-2-degrees-in-bhilwara-6541810/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा