पालने में मिले नवजात शिशु का नाम रखा शरद

भीलवाड़ा।
जिला मुख्यालय पर स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय परिसर स्थित पालनागृह में शनिवार देर शाम कोई नवजात शिशु को छोड़ गया। इस नवजात को किसी महिला ने जन्म देने के बाद यहां छोड़ दिया। इसे चिकित्सकर्मियों ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। डाक्टरों के अनुसार शिशु स्वस्थ बताया गया है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजेश छापरवाल ने बताया कि मातृ एवं शिशू चिकित्सालय के वार्ड में शनिवार शाम 7.20 बजे घंटी बजी। चिकित्साकर्मी तुरंत पालनागृह पहुंचे। जहां एक नवजात शिशु बिलखता मिला। उसे तुरंत ही वार्ड में ले जाकर भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार नवजात बच्चे का जन्म करीब दो दिन पहले हुआ था। इसका वजन लगभग ढाई किलो है। बच्चा स्वस्थ है। यह शरद पूर्णिमा के दिन मिलने पर इसका नाम डाक्टरों ने शरद रखा है।
ग्रामीण हाट में लगाए पौधे
भीलवाड़ा. पतंजलि योग केन्द्र ने रविवार को ग्रामीण हाट में योगा साधक नेहा तोषनीवाल के सानिध्य में पौधरोपण किया। यहां औषधि युक्त पौधे लगाए। योग गुरु दुर्गा लाल जोशी ने योग व आयुर्वेद के फायदे बताए।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/sharad-named-after-the-newborn-found-in-the-cradle-in-bhilwara-6494428/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा