डम्पर में माल नहीं डोडा पोस्त भरा था, धरा गया तस्कर

भीलवाड़ा। हनुमान नगर थाना पुलिस को शुक्रवार शाम नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान डम्पर से 12 क्विंटल डोडा पोस्त व दो किलो अफ ीम पकड़ी। चालक के भाग छूटने पर पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि हनुमान नगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम शुक्रवार शाम को थाने के समीप कोटा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान कोटा की तरफ से आए जोधपुर पासिंग नम्बर के डम्पर को रूकने का संकेत दिया गया। लेकिन चालक ने ट्रक को भगाने की कोशिश की, पीछा करने पर चालक नीचे कूद कर खेत की तरफ भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान डम्पर की तलाशी ली गई तो काली तिरपाल के नीचे 55 प्लास्टिक के कट्टे मिले। इन्हें खोला गया तो इनमें १2 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्त मिला।

इन्हीं कट्टों के नीचे दबी काले रंग के प्लास्टिक थैली में 2 किलोग्राम अफ ीम निकली। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित चालक विनोद कुमार पुत्र निंबाराम ढोली निवासी दांतीवाड़ा थाना डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रांरभिक पूछताछ में आरोपित ने एमपी की तरफ से मादक पदार्थ लाना और जोधपुर की तरफ जाना बताया। बरामदशुदा मादक पदार्थ की कीमत लाखों में बताई गई है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/doda-post-was-not-filled-in-the-dumper-the-smuggler-was-caught-6492959/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा