अधिकारियों ने किया श्रमदान

भीलवाड़ा
गायत्री आश्रम के सामने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को श्रमदान किया। दफ्तर की सफाई की।।
संयुक्त उपायुक्त रामलाल चौधरी ने बताया कि जीएसटी (कर) भवन के पीछे के हिस्से के परिसर में वर्षों पुराने कुडा करकट की सफाई की। अधिकारियों ने अपने कक्ष व कमरे की सफाई करके नए सिरे से अपने बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया।
बीओबी का सतर्कता सप्ताह
भीलवाड़ा . बैंक ऑफ बड़ौदा का क्षेत्रीय कार्यालय सतर्कता सप्ताह मना रहा है। महाप्रबंधक एमएस महनोत व क्षेत्रीय प्रमुख राजेशकुमार सिंह ने स्टाफ को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। महनोत ने क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया।गुलाबपुरा, भीलवाड़ा तथा चित्तौडग़ढ़ की ग्रामीण, अद्र्धशहरी तथा शहरी शाखाओं के शाखा प्रमुखों के साथ व्यावसायिक समीक्षा की।
तेरस की प्रसादी वितरण आज
भीलवाड़ा. खाखरा वाला देवता समिति इंदिरा मार्केट की ओर से नवरात्र की तेरस की प्रसादी का वितरण गुरुवार सुबह ११ बजे इंदिरा मार्केट स्थित देवता के स्थान पर प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। कोरोना को ध्यान में रखते भक्तों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का ध्यान रखने की अपील की गई है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/officers-did-shramdaan-in-bhilwara-6488365/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा