27 संक्रमित मिले

भीलवाड़ा .

जिले में शुक्रवार को 27 कोरोना संक्रमित सामने आए। अब संख्या बढ़कर ७८९७ हो गई है। वही एक जने की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा 146 तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि कोरोना के मरीज लगातार आने से चिकित्सा विभाग के लिए चिन्ताजनक है। मौैसम में बदलाव आने के साथ ही इनकी संख्या में वृद्धि होगी।
ज्ञान गंगा प्रश्न मंच में किरण अव्वल
भीलवाड़ा . प्रवर्तक सुकुन मुनि, उपप्रवर्तक अमृत मुनि के सानिध्य व हितेश मुनि की प्रेरणा से चंदनबाला महिला मंडल शास्त्री नगर की ज्ञान गंगा प्रश्न मंच प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। मंडल अध्यक्ष मधु बिराणी ने बताया कि प्रथम किरण बाफना, द्वितीय रोशन लाल राका व कंचन नागौरी, तृतीय सुशीला छाजेड़ व ममता नागौरी रहे। सांत्वना पुरस्कार प्रमिला कोचिटा, सुशीला राका, विनीता पोसवालिया, प्रगति चौधरीव मेना राका को दिया।
..............
भारत को जानो प्रतियोगिता कल
भीलवाड़ा . भाविप राजस्थान मध्य प्रांत की ओर से प्रांत स्तरीय ऑनलाइन भारत को जानो प्रतियोगिता रविवार सुबह 10 बजे ऑनलाइन होगी। प्रांतीय संयोजक मुकेश लाठी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीडी शर्मा, राकेश सचदेवा, त्रिभुवन शर्मा, मुकनसिंह राठौड़, दीपक रूईया, दिनेश कोगटा होंगे।
................
प्लाज्मा दिया
भीलवाड़ा . लाइफ वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष प्रदीपसिंह लुणावत ने बताया कि हर्ष कोगटा ने एमजीएच में प्लाज्मा दान किया। ब्लड बैंक प्लाजमा प्रभारी अंकुर, विपिन कुमावत व मनीष बंब उपस्ेिथत थे।
................
राशन सामग्री का वितरण
भीलवाड़ा . यश मैना स्वधर्मी सहायता समिति ने काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में साध्वी ज्ञानलता व प्रियदर्शना के सानिध्य में 40 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। संचालन भूपेंद्र पगारिया ने किया। धर्मीचंद नंदावत, मानमल डांगी, रिखब भंडारी, लक्ष्मण सिंह बाबेल आदि उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/27-found-infected-in-bhilwara-6492573/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा