मेट को हटाया, श्रमिकों का प्रदर्शन

भीलवाड़ा।
सुवाणा पंचायत समिति में बुधवार को पातलियास के मनरेगा श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने राजनीतिक दबाव में एक मेट को हटाकर दूसरा लगा दिया। हटाए मेट के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने दो गज की दूरी का नियम तोड़ा।
सुवाणा के विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा का कहना है कि हर पखवाड़े मेट बदले जाते हैं। मेट रतनलाल जाट के खिलाफ सम्‍पर्क पॉर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके कारण हटाया है। एक अन्य व्यक्ति को भी हटाया है। ग्रामीणों के सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। श्रमिक मैना देवी ने कहा कि गांव में दो साल से रतनलाल जाट मेट है। उनका व्‍यवहार अच्‍छा है, लेकिन दो दिन पहले हटा दिया। रतनलाल जाट का कहना है कि सचिव और गांव के अन्य लोगों ने राजनीति के चलते उसे हटवाया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष व्याप्त है कि इन्हें काम भी नहीं मिल रहा है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/mate-removed-workers-demonstrate-in-bhilwara-6220809/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा