भीलवाड़ा के दस हजार लोगों के साथ हो रहा है बड़ा अन्याय, कोई नहीं सुनने वाला
जसराज ओझा भीलवाड़ा. हलेड़ रोड पर रिद्धी सिद्धी इनक्लेव हो या कृष्णकुंज कॉलोनी। सौ फीट पर शारदा एवरग्रीन हो या शिवनगर। ये कॉलोनियां एेसी है जो शहर में तो हैं लेकिन इनका कागजी रिकॉर्ड नहीं है। इनमें करीब दस हजार लोग रहते हैं जिनको नगर परिषद अपना नहीं मानती है। अभी सीमांकन के समय इन कॉलोनियों को नगर परिषद में शामिल नहीं किया गया है। एेसे में ये भले शहर में बसी हुई है लेकिन अभी गांवों की आराजी में ही है। अब इनको न तो गांवों से सुविधाएं मिल रही है और न ही शहर से। एेसे में इनको परेशानियां हो रही है। स्थिति यह है कि अब अगस्त के बाद नगर परिषद के चुनाव है। एेसे में अब यहां के लोग यह मांग कर रहे हैं कि इन कॉलोनियों को अभी नगर परिषद में शामिल नहीं किया गया तो ये पार्षद का वोट भी नहीं दे पाएंगे। यदि वोट नहीं देंगे तो इनको अगले पांच साल तक नगर परिषद की किसी भी तरह की सुविधाएं भी नहीं मिलेगी। एेसे में इनका विरोध लगातार बढ़ रहा है।
-------------
केस एक
सौ फीट पर शारदा एवरग्रीन कॉलोनी बसी है। यह पांसल ग्राम पंचायत की आराजी में आती है। इनके मतदाता सूची के नाम मांडल विधानसभा में आते हैं। एेसे में शहर में वोट नहीं दे पा रहे हैं। अब यहां के लोगों को नगर परिषद की सुविधाएं नहीं मिल रही है। ये लोग कई बार शहर की मतदाता सूची में नाम जोडऩे की मांग कर चुके हैं लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
----------
केस दो
हलेड़ रोड पर रिद्धी सिद्धी इनक्लेव एवं कृष्ण कुंज कॉलोनी बसी है। इनमें करीब दौ सो मकान है और एक हजार लोग रहते हैं। अध्यक्ष शैलेंद्र गोयल ने बताया कि वार्डों के परिसीमन के समय इन कॉलोनियों का ध्यान नहीं रखा गया। इनको नगर परिषद सीमा में शामिल कर वार्ड बनाने की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
--------
यह है परेशानी
शहर के बाहरी क्षेत्र में गांवों की आराजी है। यहां शहर के बिल्डरों में शानदार कॉलोनियां बना दी है। अब ये शहर में शामिल हो गई लेकिन अभी भी यहां के लोगों के नाम गांवों की मतदाता सूची में ही है। एेसे में इनको शहर की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। ये लोग शहर के लिए वोट भी नहीं दे सकते हैं। एेसे में सुधार जरूरी हो गया है।
-----------
एेसी कॉलोनियों का सर्वे कराएंगे। यदि नगर परिषद सीमा क्षेत्र में हैं तो इनको शामिल करने का प्रयास करेंगे। इस संबध्ंा में जानकारी ली जाएगी।
मंजू चेचाणी, सभापति नगर परिषद
---------
शहरी क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में मतदाताओं के नाम यदि वे शहर में जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए अभियान चलते हैं। फिर भी एेसी कॉलोनियों के बारे में बीएलओ के माध्यम से पता कराएंगे।
राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/big-injustice-is-happening-to-bhilwara-s-ten-thousand-people-no-one-l-6212411/
Comments
Post a Comment