Posts

श्रीराम का विशाल कटआउट बनेगा आकर्षण का केंद्र, अंतिम रूप देने में जुटा इरफान

Image
अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। भीलवाड़ा में शाम की सब्जी मंडी के व्यापारी भगवान श्रीराम का विशाल कटआऊट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। कटआउट अजमेर रोड स्थित फैक्ट्री में इरफान हुसैन बना रहा है। इसका वजन 175 किलोग्राम होगा।   व्यापारी आशीष राजस्थला ने बताया कि सब्जी मंडी में सर्कल पर 6 फीट चौड़ा व 16 फीट लम्बा लोहे की फ्रेम में श्रीराम का कटआउट लगाएंगे। सुखाड़िया सर्किल के पास फैक्ट्री में इरफान हुसैन इसे अंतिम रूप देने में लगा है। इरफान अपने काम को लेकर उत्साह से भरा है। उसने बताया कि चार लोहे की बड़ी शीट को जोड़कर कटआउट बना रहे हूं। कटआउट पर दिल्ली से मंगाई रेडियम शीट लगाई है। इसे बनाने में लगभग 50 हजार रुपए व्यय होगा। राजस्थला ने बताया कि इसे खड़े करने के लिए प्लेटफार्म बना रहे हैं। यह कटआउट 20 जनवरी को लगाया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। उसके बाद राधव दाधीच भजन पेश करेंगे। दोपहर बाद प्रसादी होगी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/preparation-for-lord-shri-ram-temple-pran-pratistha-mah...

दीपक बनाने का काम तेज, 22 को फिर दिवाली...

Image
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसे लेकर प्रदेश भर में भगवान श्रीराम के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी। भीलवाड़ा शहर में नगर परिषद की ओर से प्रमुख बाजारों में सजावट का कार्य शुरू हो गया। रामभक्त घर-घर पीले चावल बांट रहे हैं। ये 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया। मिट्टी के दीपकों की मांग बढ़ गई है। कुंभकार समाज के लोगों का रोजगार चमकता दिख रहा है।   शहर में इन दिनों माणिक्य नगर, भवानीनगर समेत अन्य आदि स्थानों पर मिट्टी के दीपक बड़ी संख्या में तैयार किए जाने लगे हैं। इन दिन 22 जनवरी को दीपक बाजार में खरीदने वालों की मांग अच्छी खासी देखने को मिल रही है। वे दीपक बनाने के काम में परिवार सहित जुटे हैं। भवानीनगर निवासी धनश्याम प्रजापत ने बताया कि इस बार मिट्टी के दीपकों की खासी मांग है। इससे कुभंकार समाज के लोग बडी संख्या में दीपक बनाने के काम में रात दिन जुट गए हैं। मंदिरों में विशेष सजावट व पूजा शहर के सभी मंदिरों में 22 जन...

एसपी ने जताई नाराजगी... कहा-बेशर्मी की हद है...

Image
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने शहर में सट्टा कारोबार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक को किए मैसेज में कहा कि बेशर्मी की हद है...। इस पर कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। राजस्थान पत्रिका के गुरुवार के अंक में साहब देखो हाल...आपके दौरे में सब गायब, 24 घंटे नहीं बीते सट्टे की खुलेआम चली फड़। शीर्षक से प्रकाशित समाचार को पुलिस अधीक्षक सिंह ने गंभीरता से लिया तथा समाचार को लेकर पुलिस उप अधीक्षक देशराज गुर्जर को कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। एसपी की नाराजगी के बाद शहरी क्षेत्र के तीनों थाना पुलिस ने शहर में कार्रवाई के लिए निकली, लेकिन शहर में जहा-जहां सट्टे की केबिन है, सभी बंद मिली। हालांकि शहर कोतवाली पुलिस ने चार तथा भीमगंज थाना पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और थड़ी खोमचों पर पर्ची सट्टे और जुए पर एसपी श्याम सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने शहर पुलिस के सीओ और कोतवाल के लिए लिखा कि मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है...कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है। यह बात उन्होंने मीडिया को चर्चा के दौरान कहीं। इतना लिखने के बाद एसपी ने उम्मीद जताई थी कि शहर के ...

तीन इनामी बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा साइबर सेल ने बिच्छू गैंग के तीन इनामी आरोपी समेत चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 2 पिस्टल व लोडेड मैग्जीन व चाकू जब्त किया। एक ट्रक भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने मीडिया को बताया कि 31 दिसंबर 2023 की रात गुलाबपुरा के रूपाहेली भट्टा स्थित ज्वैलर्स विनोद सोनी, रवि सोनी पर फायर कर सोने चांदी से भरा बैग लूटने के मामले में आरोपी राजेन्द्रसिहं रावत (24) निवासी जयनगर व संदीप जाट (24) निवासी नाटास थाना गुढ़ागौड़जी जिला झुंझुनूं पर 25-25 हजार तथा रामसिहं उर्फ लम्बू गुर्जर (30) निवासी जोधखेडा रोड ब्यावर पर 15 हजार रुपए का इनाम था। इन तीनों को विशेष टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। ये आरोपी जिस ट्रक से फरारी काट रहे थे, उसे भी जब्त किया। इस ट्रक को बीरमसिह रावत (50) निवासी पालरा अजमेर चला रहा था। बीरम को भी गिरफ्तार किया। ये 29 मील चौराहे पर उस समय गिरफ्तार किए गए, जब ट्रक से अहमदाबाद जा रहे थे। एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात में शामिल हैं। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/robbery-from-jeweler-near-rup...

भीलवाड़ा को चाहिए  साइंस पार्क

Image
नए साल में भीलवाड़ा के बाशिंदों को साइंस पार्क का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए आजाद नगर में नगर विकास न्यास के ट्रैफिक पार्क में जगह चिन्हित की गई है। साइंस पार्क बनने से ट्रैफिक पार्क भी जनता के लिए खुल सकेगा। शहर में न्यास की तरफ से विकसित ट्रैफिक पार्क आम जनता के लिए दस साल से नहीं खुल सका है। राजस्थान पत्रिका ने 16 दिसम्बर 2023 के अंक में दस साल से ट्रैफिक पार्क पर ताला, जनता के लिए एक बार भी नहीं खुला शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर शहर की जनता व पार्क की बदहाली बयां की थी। आठ बीघा क्षेत्र में है ट्रैफिक पार्क ट्रैफिक पार्क का तत्कालीन जिला कलक्टर आशीष मोदी ने दौरा कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद आठ बीघा क्षेत्र में फैले पार्क में ही करीब चार बीघा क्षेत्र में साइंस पार्क विकसित करने की कार्ययोजना बनी। इस योजना पर अब न्यास के नए सिरे से काम करने की संभावना की राह खुली है। जयपुर की तर्ज पर बनेगा पार्क जयपुर की तर्ज पर ही साइंस पार्क बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां डायनोसोर सहित अन्य विलुप्त प्रजातियों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे और बड़ी लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसमें व...

जल मिशन योजना घोटाले की आंच भीलवाड़ा तक

Image
Water Mission Scheme जल मिशन योजना घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मंगलवार को राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हुई कार्रवाई के बाद भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में भी जल मिशन योजना के तहत हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। 10 परियोजनाओं में 1477.35 करोड़ जिले में योजना के तहत 10 परियोजनाओं में 1477.35 करोड़ रुपए के कार्य होने हैं। राज्य में सत्ता बदलने के साथ जल मिशन योजना घोटाले से जुड़े मामले में भाजपा सरकार व ईडी एक्शन में है। ईडी की कार्रवाई में भीलवाड़ा के चम्बल परियोजना प्रथम के अधीक्षण अभियंता परितोष गुप्ता निशाने पर रहे हैं। गुप्ता के पास अतिरिक्त मुख्य अभियंता (चम्बल प्रोजेक्ट ) का भी अतिरिक्त कार्य भार है। प्रोजेक्ट में अजमेर, नागौर व भीलवाड़ा जिले शामिल है। गुप्ता के घर ईडी की दबिश जयपुर में गुप्ता के घर ईडी की दबिश के बाद भीलवाड़ा में भी चम्बल परियोजना और जलदाय विभाग के अफसरों में हड़कम्प मचा है। ईडी ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के ठिकानों के साथ गुप्ता के ठिकानें पर दबिश दी थी। ईडी की कार्रवाई को लेकर गुप्ता से बातचीत करने क...

ब्यावर एसपी से मांगा स्पष्टीकरण, किस कानून व्यवस्था में व्यस्त था एसएचओ

Image
विशिष्ट न्यायालय (एनडीपीएस मामलात) ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अनुसंधान अधिकारी रहे थानाप्रभारी के गवाही के लिए पेशी पर नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। अदालत ने थानाप्रभारी को गिरफ्तारी वारंट से तलब करते हुए ब्यावर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। एसपी ने कानून व्यवस्था में व्यस्त बताकर ब्यावर जिले के जवाजा थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा को पेशी पर नहीं भेजा। तस्करी के मामले में थानाप्रभारी अंतिम गवाह है। उनकी गवाही नहीं हो पाने से मामले का निस्तारण नहीं हो रहा। अदालत ने आगामी 2 फरवरी को थानाप्रभारी को तलब किया है। 11 जनवरी 2021 को बीगोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 94 किलो डोडा चूरा बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। मामले के बड़लियास थाने के तत्कालीन प्रभारी राजेन्द्र ताड़ा अनुसंधान अधिकारी थे। मामले में सभी गवाहों के साक्ष्य हो चुके है। थानाप्रभारी ताड़ा अंतिम गवाह है। उनको अदालत ने 16 जनवरी को पेशी पर हाजिर होने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह नहीं आए। वर्तमान में ब्यावर जिले के जवाजा में लगे ताड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...