Posts

पत्रिका साइकिल रैली का संदेश : सुधारेंगे सेहत, भीलवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छ व सुन्दर

Image
राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। पत्रिका फेस्ट के छठे दिन निकाली साइकिल रैली में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली को लेकर साइकिल राइडर्स में उत्साह नजर आया।   सर्द मौसम के बावजूद सुबह आठ बजे से पहले ही लोग साइकिल लेकर भीलवाड़ा शहर के कंट्रोल रूम के बाहर एकत्र हुए। साइकिल सवारों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। इनके जरिए स्वास्थ्य जागरूकता के साथ भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का संदेश भी दिया गया। रैली को विधायक अशोक कोठारी, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेशचंद्र सोमाणी, अति. जिला कलक्टर (प्रशासन) ब्रह्मालाल जाट व पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने हरी झंडी दिखाई। साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल के नेतृत्व में रैली रवाना हुई। रैली में जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। शहर के प्रमुख मार्गाें से होते रैली कंट्रोल रूम के बाहर समाप्त हुई। विधायक कोठारी ने भी साइकिल चलाई। इनकी की भी रही भागीदारी साइकिल रैली में वरिष्ठ नागरिक मंच के मदन खटोड, गोवर्धनसिंह कावडि़...

Patrika Fest: कोहरे के बीच योग ने भरी पुलिस जवानों में ऊर्जा

Image
भीलवाड़ा में सुबह शहर में घना कोहरा छाया था। घने कोहरे के बीच पुलिस अफसर व जवान पुलिस मैदान में ठिठुरते हुए पहुंचे लेकिन योग-प्राणायाम के आसानों का अभ्यास किया तो न केवल सर्दी छूमंतर हो गई, बल्कि सभी का मन-मष्तिस्क तरोताजा हो गया। सभी ने योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौका था राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के तहत पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर का। पत्रिका फेस्ट के तहत के आयोजित शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।   पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह, एएसपी विमलसिंह नेहरा ने योग शिविर की शुरुआत की। आत्मबोध योग संस्थान, चित्तौड़गढ़ के योग प्रशिक्षक पुरुषोत्तम सोनी व हंसा सुखवाल ने पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराया। सोनी योग के एक-एक आसन के बारे में बताते रहे और सुखवाल ने योग-क्रियाओं को डेमो दिया। प्रतिभागियों उनके डेमो के साथ योगाभ्यास किया। सर्द मौसम के बावजूद पुलिसकर्मियों में योग के प्रति जोश और जुनून कम नहीं था। पुलिसकर्मियों ने योग और प्राणायाम को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इससे वह तनावभरी जिंदगी में योग से रस घोल सकें। राजस्थान प...

सरकार की रोक के बावजूद न्यास ने मांगी निविदा

Image
भीलवाड़ा नगर विकास न्यास के अधिकारी राज्य सरकार के आदेश की परवाह नहीं करते। सरकार ने सभी विभागों में नए टैंडर पर हाल में रोक लगाई। इसके बावजूद न्यास ने करीब 2.70 करोड़ के 12 कार्यों के आवेदन मांगे हैं। न्यास ने 12 दिसम्बर को ऑनलाइन निविदा जारी की, जिसमें 2.70 करोड़ के 12 कार्य शामिल थे। 27 दिसम्बर तक संवेदकों से निविदाएं मांगी व खोलने की तारीख 28 दिसम्बर तय थी। हालांकि अभी निविदा खोली नहीं गई।   सरकार के आदेश सरकार ने 22 दिसम्बर को आदेश दिए कि कोई भी विभाग अपने स्तर पर नए टैंडर जारी नहीं करें। जिनकी निविदा जारी हो चुकी है लेकिन कार्यादेश नहीं दिया, ऐसे काम शुरू नहीं होंगे। जिनमें कार्यादेश जारी करने के बाद काम शुरू नहीं हुआ, उनमें भी यह आदेश प्रभावी होगा। जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है, उनकी भी मुख्यमंत्री या मंत्री स्तर पर समीक्षा होगी। जो टैंडर जारी हो गए, वे भी निरस्त होंगे। निर्देशों की करेंगे पालना सरकार के आदेश से पहले ही निविदाएं जारी हो चुकी थी। निविदाएं 27 दिसम्बर तक मांगी थी। निविदा 28 दिसम्बर को खोलनी थी, लेकिन फिलहाल निविदा होल्ड कर दी। सरकार से जो भी आदेश आए...

भीलवाड़ा मंडी भाव : चांदी 400 व सोना 50 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2410 से 2800, मक्का 1930 से 2060 देशी मक्का 2250 से 2570, चना 4900 से 5400, जौ 1800 से 2150, ज्वार 2400 से 2725, मूंगफली 5200 से 6000, सरसो पुरानी 4350 से 4700 सरसो नई 3500 से4400 तथा अजवायन 11500 से 12700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भीलवाड़ा सर्राफा: शनिवार को चांदी में 400 रुपए प्रति किलो व सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो 74600, टंच -75800, सोना 10 ग्राम- 65300, जेवराती- 61400 रवा- 65250 कलदार- 900 रुपए प्रति नग। किराणा- चीनी 44 मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 135, तुअर दाल 160 से 175, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 78 से 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 50 से 65, चावल बासमती 100 से 160, देसी घी 500 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 110 से 120, तेल सरसों 130 से 150, सौंफ 300 से 340, जीरा 620 से 680, मैथी 80 से 90, धनिया साबुत 130 से 140, राई 80 से 90, अजवाइन 300 से 340, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140 से 160, काबूली चना 170 ...

भीलवाड़ा में रस्साकसी : पुलिस जवानों ने भाजपा की टीम को पछाड़ा

Image
छत्रपति शिवाजी उद्यान में शुक्रवार की सुबह यादगार बन गई। रस्साकसी के मुकाबलों ने सर्द सुबह में गर्माहट ला दी। हर कोई जीतने के लिए दम लगा रहा था। जैस-जैसे रस्सा खींचता गया तालियों की गड़गड़ाहट व जयकारों से पार्क गूंजता रहा। हर चेहरे पर मुस्कराहट और उमंग थी। अनूठे आयोजन का यह नजारा राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के तहत पत्रिका फेस्ट में रस्साकसी प्रतियोगिता का था।   राजनीति में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी भाजपा-कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी रस्साकसी की मैत्री प्रतियोगिता में आमने-सामने हुए। पुलिस जवानों का मुकाबला वकीलों की टीम से हुआ। भाजपा की टीम ने कांग्रेस और पुलिस की टीम ने वकीलों की टीम को बाउंड्री पार रस्सा लाकर हरा दिया। सांसद सुभाष बहेडि़या व अति. पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा ने ऐतिहासिक व रोमांचक आयोजन की शुरुआत करवाई। सीएल गुप्ता के शंखनाद किया। भाजपा से जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और कांग्रेस से महासचिव महेश सोनी ने टीम का नेतृत्व किया। लगा दी ताकत, बजती रही तालियां पहले मुकाबले में रैफरी की सीटी बजते ही दोनों पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यक...

भीलवाड़ा मंडी भाव : चांदी 1100 व सोना 250 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2410 से 2800, मक्का 1930 से 2060 देशी मक्का 2250 से 2570, चना 4900 से 5400, जौ 1800 से 2150, ज्वार 2400 से 2725, मूंगफली 5200 से 6000, सरसो पुरानी 4350 से 4700 सरसो नई 3500 से4400 तथा अजवायन 11500 से 12700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा: शुक्रवार को चांदी में 1100 रुपए प्रति किलो व सोने में 250 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। चांदी प्रति किलो 74200, टंच -75500, सोना 10 ग्राम- 65250, जेवराती- 61335 रवा- 65200 कलदार- 890 रुपए प्रति नग। किराणा- चीनी 44 मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 135, तुअर दाल 160 से 175, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 78 से 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 50 से 65, चावल बासमती 100 से 160, देसी घी 500 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 110 से 120, तेल सरसों 130 से 150, सौंफ 300 से 340, जीरा 620 से 680, मैथी 80 से 90, धनिया साबुत 130 से 140, राई 80 से 90, अजवाइन 300 से 340, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140 से 160, काबूल...

Patrika Fest: राणा-शिवा के जय घोष के बीच बांधे सतरंगी साफे

Image
किसी के हाथ में मोठड़ा साफा था तो किसी के पास पचरंगी। किसी के पास लहरिया था तो किसी के पास चूंदड़ी। होड़ में युवाओं के हाथ इतनी फुर्ती से चल रहे थे कि नौ मीटर से 12 मीटर तक के सतरंगी साफे कौन सबसे पहले बांधे। यह नजारा गुरुवार को शहर के आजाद नगर स्थित महाराणा कुंभा ट्रस्ट में दिखा, जहां पत्रिका फेस्ट के तहत युवाओं की साफा बांधो प्रतियोगिता हुई। राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के तहत सप्ताह भर के आयोजनों की कड़ी में महाराणा कुंभा ट्रस्ट के सहयोग से साफा बांधो प्रतियोगिता हुई। इसमें मेवाड़ी व मारवाड़ी साफे बांधने की तीन श्रेणियों की स्पर्द्धा हुई। खड़े और गोल साफे बांधने की स्पर्द्धा में प्रतिभागियों की फुर्ती देखते ही बन पड़ी। कुछ ने साफा बांधने के बाद मूंछों पर ताव देकर अपने जोश का इजहार किया। साफा बांधते समय युवा जय शिवा सरदार की...जय राणा प्रताप की...राणा की जय-जय, शिवा की जय-जय और जय भवानी-जय भवानी के नारे लगा रहे थे। प्रतियोगिता में युवाओं ने बड़े जोश खरोश से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के शुरू में महाराणा कुंभा ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिराजसिंह चुंडावत, सचिव...