Posts

भीलवाड़ा नगर परिषद की बोर्ड बैठक 13 को, हंगामे के आसार

Image
भीलवाड़ा. नगर परिषद में बोर्ड गठन को मंगलवार को दो साल पूरे हो चुके, लेकिन इस दौरान महज दो बैठकें हुईं। तीसरी बैठक 13 फरवरी को होगी। संभावना है कि बजट बैठक उसी दिन या 15 फरवरी को होगी। राज्य सरकार के बजट पेश करने के 5 दिन में निकायों को बजट बैठक करना अनिवार्य है। परिषद के अनुसार, 13 फरवरी को सुबह 11 बजे बैठक होगी। एजेंडा जारी कर दिया है। बैठक हंगामादार होने के आसार हैं। बैठकें नहीं होने तथा समितियों का गठन नहीं होने से शहर का विकास रुक गया। बोर्ड बैठक नहीं होने का खमियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोग सफाई, सड़क, नालियों, अतिक्रमण आदि समस्याओं से परेशान हैं। अवैध निर्माण कार्य और सरकारी जमीनों पर कब्जे तक नहीं हट पा रहे हैं। कई जगह अवैध व्यवसायिक निर्माण चल रहे हैं। इनसे परिषद को एक रुपए का भी कन्वर्जन शुल्क नहीं मिला है। आयुक्त दुर्गाकुमारी ने बताया कि बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। हर तीन माह में होनी चाहिए स्थिति यह है कि जो बोर्ड बैठक प्रत्येक तीन माह में होनी थी, वह दो साल में दो बार ही हो पाई। बोर्ड बैठक को लेकर न अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि गंभीर हैं। ...

सीवरेज लाइन से जुड़े घरों से टैक्स लेने की तैयारी

Image
भीलवाड़ा. शहर में आरयूआईडीपी सीवर लाइन से जोड़े गए उपभोक्ताओं से निश्चित राशि लेने की तैयारी है। आरयूआईडीपी ने इसके लिए नगर परिषद को पत्र लिखा है। परिषद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से यह राशि लेगी। विभाग यह राशि पानी के बिल के साथ जोड़ कर वसूलेगा। हालांकि चुनावी वर्ष होने से योजना ठंडे बस्ते में जा सकती है, लेकिन आने वाले समय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चलाने के लिए राशि अनिवार्य रूप से ली जाएगी। आरयूआईडीपी भीलवाड़ा शहर में 392 किमी सीवरेज लाइन डाल चुकी है जबकि 300 मीटर का काम (मंगला चौक से भीत के बालाजी) शेष है। घर-घर कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। 11 हजार से अधिक कनेक्शन हो चुके हैं। एक जनवरी से सीवरेज पम्पिंग स्टेशन तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन शुरू कर दिया। इससे प्रतिदिन 4 से 5 एमएलडी पानी का शोधन किया जा रहा है। अब उपभोक्ताओं से घरेलू सीवरेज कनेक्शन के बदले सीवरेज टैक्स एवं सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट चार्ज नगर परिषद को लिए जाने हैं। यह राशि नगर परिषद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से वसूल करेगी। इसके लिए आरयूआईडीपी ने कनेक्शनधारियों की सूची भी नगर परिषद को सौंपी ...

राजस्थान में दिखी दबंगाई, नामांकन पत्र ही फाड़े दिए

Image
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी उपखंड के रासेड़ ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष के चुनाव के दौरान मंगलवार को कुछ लोगों की दबंगाई दिखाई दी। इन लोगों ने नामांकन पत्र फाड़ दिए। इससे मौके पर हालात हंगामे पूर्ण हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव निरस्त कर दिए। जानकारी के अनुसार रासेड़ जीएसएस वार्ड वार्डवार सदस्यों के लिए मतदान सोमवार को हुआ, मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए आवेदन मांगे गए। यहां रघुनाथ गुर्जर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 नामांकन पत्र आए, जिसमें रामपाल वैष्णव, सुवालाल प्रजापत, लाला राम गुर्जर गुर्जर व देवेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र पेश किए। जांच के दौरान देवेंद्र सिंह का नामांकन निरस्त हो गया। इसके बाद शेष रहे तीनों प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष चुनाव की चुनाव प्रक्रिया जारी थी, इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए आए नामांकन पत्रों में शिकायत होने की बात कहते हुए निर्वाचन अधिकारी हरिओम के हाथ से छीन लिए और सभी नामांकन पत्रों को फाड़ दिया। इस घटना से मौक...

भीलवाड़ा मंडी: सोने व चांदी में 50 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में मंगलवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 14000 से 14500, गेहूं 2550 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2125 से 2175, पुराना चना 4000 से 4500, नया चना 4500 से 4550, जौ 2850 से 2950, मूंगफली 6500 से 7200, सरसों 4500 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल । सर्राफा- मंगलवार को सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे। सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी तथा चांदी में भी 50 प्रतिकिलोग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 67150, चांदी टंच -68150, सोना 10 ग्राम- 58000 सोना जेवराती-55376 रवा - 57950, कलदार -825 रुपए प्रति नग भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 200 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 147, तेल सरसों 170-182, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से...

शनि प्रदोष व्रत में होगा महाशिवरात्रि का संयोग

Image
भीलवाड़ा. महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी को रहेगा। इस दिन महादेव और पार्वती का गठबंधन हुआ था। सुखी दांपत्य जीवन और अच्छे वर की कामना के लिए महाशिवरात्रि का व्रत महत्व रखता है। इस दौरान तीन दिवसीय महाशिवरात्रि का मेला 18 से 20 फरवरी तक हरणी महादेव में भरेगा। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है। इसमें शिव-पार्वती का पूजन दोगुना फल प्रदान करेगा। महाशिवरात्रि को शिव का अभिषेक, जल में काले तिल मिलाकर करें। ऐसा करते समय शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करते रहें। शनि देव की भी उपासना करें। शिव व शनि चालीसा का पाठ करें। कुंभ राशि में शनि-सूर्य इस शिवरात्रि पर शनिवार दिन व शनि ग्रह भी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह शिवरात्रि पर पुत्र शनि के घर कुंभ में पिता-पुत्र यानी सूर्य और शनि का एक साथ रहना अति दुर्लभ योग बनेगा। कुंभ में शनि अस्त अवस्था में रहेंगे। फलस्वरूप कुंभ राशि में विराजमान सूर्य का प्रभाव अधिक रहेगा। इससे करियर और आर्थिक मामलों की दृष्...

नई कर प्रणाली अधिक आय वालों के लिए उपयोगी

Image
भीलवाडा. केंद्रीय बजट में नई कर की दरों को बाई डिफाल्ट रूप में दिया गया है। अब कर की मूल पुरानी दर को वैकल्पिक बना दिया गया है। कर देयता की इस नई स्कीम को मूल टैक्स दर बना दिया गया है।   यह बात जयपुर के आयकर विशेषज्ञ पीसी परवाल ने मेवाड़ चैम्बर की ओर से केन्द्रीय बजट पर वेबिनार में कही। उन्होंने बताया कि नई स्कीम के तहत 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। इस स्कीम के तहत कर की दर भी कम की गई है लेकिन बचत, मकान के ऋण की छूट इत्यादि को मिलाते हुए बहुत सारी छूटें नहीं मिलेगी। केवल वेतन भोगी कर्मचारियों को स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट मिलेगी। वेतनभोगी करदाताओं के लिए यह कुल छूट 7.50 लाख रुपए हो जाएगी। नई कर प्रणाली ज्यादा आय वालों के लिए उपयोगी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि नई स्कीम के तहत ही सभी करदाता आएंगे अर्थात यह डिफॉल्ट स्कीम होगी लेकिन करदाता पुरानी स्कीम का विकल्प ले सकता है। चैम्बर के अध्यक्ष बीएम शर्मा ने आभार प्रकट किया। संचालन महासचिव आरके जैन ने किया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/new-tax-system-useful-for-high-income-earners-8025854/

राजस्थान में बजरी से भरे डम्पर ने कुचली तीन जिन्दगियां

Image
भीलवाड़ा जिले में जहाजपुर-शक्करगढ़ मार्ग 148 डी पर धौड गांव के निकट रविवार रात को बजरी से भरे डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी की कार सवार तीन जनों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को बाद में भीलवाड़ा रैफर किया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस व वाहनों पर पथराव कर दिया। तीन वाहनों में तोड़फोड़ की और डम्पर समेत चार वाहनों में आग लगा दी। माहौल तनावपूर्ण होने पर शाहपुरा व जहाजपुर थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा। देररात तक घटनास्थल पर आला पुलिस व प्रशासनिक अ धिकारी ग्रामीणों के साथ समझाइश करते रहे। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती नाथून गांव से सरसिया जाने के लिए पांच युवक रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार से रवाना हुए। धौड़ के निकट जहाजपुर से कोटा जा रहे बजरी से भरे डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गया। उनको जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। इनमें एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटनास्थल से आसपास के सात गांवों के बड़ी संख...