Posts

भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 650 व सोने में 700 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. मंगलवार को मंडी में फसलों के भाव इस प्रकार रहे- अजवाइन 14500 से 16000, गेहूं 2500 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2150 से 2225, चना 4000 से 4650, जौ 2800 से 3200, ग्वार 5500 से 6000, मूंगफली 5800 से 6800, ज्वार 2200 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- मंगलवार को सर्राफा बाजार में भाव में काफी तेजी देखने को मिली। चांदी में 650 रुपए प्रतिकिलो ग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव में भी भारी उछाल देखने को मिली। सोने के भाव 700 रुपए तेज बोले गए है। चांदी प्रति किलो - 66250, चांदी टंच -67250, सोना 10 ग्राम- 55300 सोना जेवराती-52450, रवा - 54950, कलदार -750 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 190 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 147, तेल सरसों 170-182, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती...

उदयपुर की तर्ज पर भीलवाड़ा शहर के झील-तालाब भी मुस्कराने चाहिए

Image
कानाराम मुण्डियार भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में सरोवर या झील किनारों पर ऐसा माहौल नहीं हैं, जहां शहरवासी सुबह-शाम ताजी हवा में सुकून की सैर कर सके। शहर में एक झील और दो बड़े तालाब है, लेकिन यहां सैर-सपाटे जैसी रौनक नहीं है। उदयपुर व अजमेर की झीलें संवर सकती है तो हमारे शहर के तालाब-झील भी मुस्कराने चाहिए। भीलवाड़ा शहर की जनता को नए साल में जलाशयों के संरक्षण की सौगात का इंतजार रहेगा। यदि हमारे तालाब व झील संवर गए तो शहर की रौनक भी बढ़ेगी। हाल ही राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने शहर से दूर गुवारड़ी बांध को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। लेकिन शहरवासियों की मांग है कि गुवारड़ी बांध के साथ शहर की मानसरोवर झील, प्राचीन गांधी सागर व नेहरू तलाई तालाब को भी संवारना चाहिए। इनका विकास भी पर्यटन की दृष्टि से होना चाहिए। लोगों का कहना है कि भीलवाड़ा शहर का विकास विजन (दूरगामी लक्ष्य) के अनुसार करना चाहिए। जलस्रोतों में सीवरेज व केमिकलयुक्त पानी के प्रवेश को रोका जाना चाहिए। झील-तालाब स्वच्छ व साफ रहेंगे और उनका सौन्दर्यीकरण होगा तो शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। ...

भीलवाड़ा मंडी: फिर चढ़ने लगे तेल के दाम

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा. सोमवार को मंडी में फसलों के भाव इस प्रकार रहे- अजवाइन 14500 से 16300, गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2100 से 2190, चना 3800 से 4450, जौ 2500 से 2800, ग्वार 5300 से 5450, मूंगफली 5500 से 6100, ज्वार 2100 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- सोमवार को सर्राफा बाजार में भाव में काफी तेजी देखने को मिली। चांदी में 300 रुपए प्रतिकिलो ग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव स्थिर बने रहे। चांदी प्रति किलो - 65600, चांदी टंच -66600, सोना 10 ग्राम- 54600 सोना जेवराती-52416, रवा - 54870, कलदार -750 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 190 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 147, तेल सरसों 170-182, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना ...

उपचारित पानी से होगी खेती, सीचेंगे बगीचे

Image
भीलवाड़ा . कुवाड़ा के पास स्थित 30 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 48 एमएलडी के सीवरेज पंपिंग स्टेशन का रविवार को आरयूआईडीपी ने संचालन शुरू किया। दोनों प्लांट से प्रतिदिन 1.5 एमएलडी यानी 15 लाख लीटर पानी का उपचारित किया जाएगा। इस पानी का उपयोग औद्योगिक इकाइयों के साथ खेती व उद्यान में किया जा सकेगा। हालांकि अभी तक औद्योगिक इकाइयों से प्रस्ताव नहीं आया। लिहाजा उपचारित पानी को स्टोर करने के लिए आरयूआईडीपी ने 4 बड़े टैंक बना रखे हैं। इनमें 30 एमएलडी पानी को स्टोरज की क्षमता है। यह प्लांट लगातार 22 दिन तक चलाने के बाद चारों टैंक भर सकते हैं।   आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता सूर्यप्रकाश संचेती ने बताया कि अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंपिंग स्टेशन का 3 महीनों तक ट्रायल रन कर वांछित पैरामीटर्स पर उपचारित पानी तैयार किया जाएगा। सीवरेज पंपिंग स्टेशन व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर उच्च क्षमता के जनरेटर सेट लगाए गए हैं जो विद्युत कटौती में भी चलेंगे। प्लांट शुरू होने के बाद संचेती ने प्लांट अधिकारियों के साथ पंपिंग स्टेशन व ट्रीटमेंट प्लांट काे लेकर दिशा निर्देश दिए। सीवरेज ट्रीट...

स्वदेशी तकनीक से लहलहा रहा ड्रैगन फ्रूट

Image
दो हजार पौधे रोपे किसान ने बताया कि उन्होंने गुजरात में पहली बार ड्रैगन फ्रूट के पौधों को देखा। इसके बाद कई स्थानों से इसके बारे में जानकारी हासिल की। दो साल पहले वर्ष 2020 में डेढ़ बीघा में इसकी बुवाई शुरू की और दो हजार पौधे रोपे। इसमें करीब ६ लाख रुपए का खर्चा आया। यह अधिक मुनाफा देने वाली नकदी फसल है। एक पौधे से 25 से 30 किलो तक फल पहली बार में किसान को पिछले वर्ष दो सौ से तीन सौ फ ल प्राप्त हुए। एक पौधे से पच्चीस से तीस किलो तक फ ल प्राप्त होता है। एक बार पौधा लगने के बाद बीस साल तक उत्पादन देता है। इस फ सल को लेने के लिए उन्होंने स्वदेशी तकनीकी का सहारा लिया। आइसक्रीम, जैम व जेली के लिए उपयोगी ड्रैगन फ्रूट से जैम,आइसक्रीम, जेली, जूस और वाइन बनाई जाती है। दवाइयों में भी उपयोग होता है। बाजार में यह फ ल 300 से 800 रुपए प्रति किलो की दर से बिकता है। ड्रैगन फ्रूट की 150 प्रजातियां ड्रैगन फ्रूट कैक्टस के पौधे की तरह हैं। इसे देखभाल की बहुत कम जरूरत होती है। ड्रैगन फ्रूट की 150 प्रजातियां हैं। द. अमेरिका के अलावा गुजरात के कच्छ, नवसारी व सौराष्ट्र क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इसकी ...

एसटीपी से उपचारित पानी अब औद्योगिक इकाइयों को मिल सकेगा

Image
भीलवाड़ा. आरयूआईडीपी के बनाए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)का संचालन नगर परिषद नए साल से करेगी। इस प्लांट से उपचारित जल का उपयोग भीलवा़ड़ा की औद्योगिक इकाइयों को हो सकेगा। हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया व संगम ग्रुप इस पानी की मांग कर चुका है। इसके लिए दोनों इकाइयों ने नगर परिषद को पत्र भी लिखा है।   आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता सूर्यप्रकाश संचेती ने पानी की उपलब्धता को लेकर मेवाड़ चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री को पत्र लिखा है। संचेती ने बताया कि कुवाड़ा में 30 एमएलडी क्षमता के एसटीपी व 48 एमएलडी क्षमता के सीवरेज पम्पिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल से संचालन के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। नव वर्ष से एसटीपी का संचालन शुरू होगा। इससे तीन करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन उपचारित कर पुनः उपयोग के लिए मिल सकेगा। यह पानी नगर परिषद भीलवाड़ा व जिन्दल सॉ लिमिटेड के मध्य पहले हुए करार के अतिरिक्त होगा। चैम्बर महासचिव आरके जैन को बताया कि चैम्बर सदस्य इकाइयों को इस उपचारित पानी को उपयोग में लेने के लिए नगर परिषद को प्रस्ताव देने होंगे। औद्योगिक इकाइयों ...

भीलवाड़ा में श्वान के बधियाकरण पर लगाई रोक

Image
भीलवाड़ा.एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया नई दिल्ली ने भीलवाड़ा शहर में श्वानों के बधियाकरण पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने नगर परिषद से इस मामले में 15 दिन में जवाब मांगा है। बोर्ड ने यह कदम लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया।   बीते दो-तीन साल से कई संस्थाएं शहर में लगातार बढ़ रहे श्वानों की तादाद देखते इसके बधियाकरण की मांग कर रहे थे। इस आधार पर नगर परिषद ने जयपुर की संस्था संतुलन जीव कल्याण को 1090 रुपए प्रति श्वान बधियाकरण का ठेका दिया। संस्था ने 12 अक्टूबर से कार्य शुरू किया। अब तक 5 हजार श्वानों का बधियाकरण कर दिया। इस बीच कुछ महिला संगठनों ने ठेका संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। इन संगठनों ने जिला कलक्टर से शिकायत की कि श्वानों को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया व मरने के बाद खुले में डाल दिया गया। इस पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया ने नगर परिषद आयुक्त को पत्र लिखा। साथ ही एनिमल बर्थ कन्ट्रोल नियमों की अवहेलना बताते श्वान के बधियाकरण पर रोक लगा दी। पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि बोर्ड ने नगर परिषद से 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। उधर जीव...