कन्हैयालाल टेलर की तरह अब भीलवाड़ा में सिर तन से जुदा करने की धमकी, हरकत में आई पुलिस
भीलवाड़ा. कुछ समय पहले उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की हत्या के बाद अब भीलवाड़ा में एक युवक को सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। मामला सामने आते ही भीलवाड़ा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। शहर के आजादनगर में रहने वाले युवक को सिर तन से जुदा करने की एक व्यक्ति ने धमकी दी। पीडि़त का सोशल मीडिया पर फोटो डालकर लिखा गया है। पीडि़त के साथियों के साथ भी मारपीट व बदसलूकी की गई। इस सम्बंध में दो मामले प्रतापनगर थाने में दर्ज कराए गए। पुलिस ने एक आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आजादनगर निवासी सूरज ने रिपोर्ट दी कि बाबू कुरैशी नामक व्यक्ति ने उसे हिन्दू संगठन छोड़ देने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर कन्हैयालाल टेलर की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर परिवादी का फोटो लगाते लिखा कि अब इसका नम्बर है। परिवादी को बाबू फोन पर धमका रहा है। दूसरा मामला आजादनगर के शिव पटेल ने भी दर्ज कराया। इसमें शिव ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को मित्रों के स...