Posts

अनाग्रही बन करें यथार्थ का साक्षात्कार-आचार्य महाश्रमण

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि इस जगत में पंच महाभूत होते हैं। ये पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हैं। इसके संयोग से ही एक चैतन्य आत्मा देह का निर्माण होता है। इनके विनाश से ही उस देह का नाश भी हो जाता है। इन भौतिक तत्वों का योग ही शरीर है। इसका कठोर भाग पृथ्वी, शरीर में स्थित द्रव जल, शरीर में व्याप्त उष्णता अग्नि, चलन क्षमता वायु और पोला आकाश का प्रतिनिधित्व करता है। इस शरीर में पांच इन्द्रियां और मन भी होते हैं। इन्हीं पांच इन्द्रियों और मन के माध्यम से आदमी ज्ञान प्राप्त करता है। जीवन में यथार्थ का साक्षात्कार करना हो तो आदमी को दुराग्रही नहीं बनना चाहिए। आदमी को सच्चाई जानने के लिए आंखें खुली रखनी चाहिए। अनाग्रह की चेतना सच्चाई की ओर ले जाने वाली हो सकती है। समणी कमलप्रज्ञा ने आचार्य के समक्ष अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति देते हुए गीत के माध्यम से आचार्य की वंदना की। बालमुनि रत्नेशकुमार व उनकी संसारपक्षीया माता ममता प्रकाश बुरड़ ने आचार्य से अठाई की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। टीपीएफ की ओर से द्वितीय राष्ट्रीय आर्किटेक्ट व इंजीनियर्स कान्फ्रेंस बिल्ड योर बेस्ट किया गया। अध्यक्ष र...

आरएएस परीक्षा में 16044 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Image
भीलवाड़ा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक एक सत्र में जिले के 52 सेन्टरों पर होगी। इन सेन्टरों पर 16 हजार 40 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दिन प्रारंभ होने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व केंद्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण जागेटिया ने बताया कि परीक्षा में कुल १६ हजार ४० अभ्यर्थी आएंगे। कुल ५२ सेन्टर बनाए गए है। इनमें ४२ सेन्टर भीलवाड़ा में ७ हुरड़ा तथा ३ मांडल में बनाए गए है। इन केन्द्रों पर राजस्थान के अन्य जिलों से यहां परीक्षा देने आएंगे वही भीलवाड़ा से भी कई लोग बाहर पेपर देने के लिए जाएंगे। यह पहनकर दे सकेंगे परीक्षा पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट, पायजामा एवं हवाई चप्पल, स्लीपर पहनकर आएंगे। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर पहनकर एवं बालों में साधारण रबड बैंड लगाकर आएंगी। परीक्षार्थी लाख, कांच की पतली चूडियों के अलावा अन्...

अब वायरल बुखार में भी गिर रही प्लेटलेट्स

Image
भीलवाड़ा। जिले में डेंगू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वायरल बुखार घर-घर पहुंच गया है। एमजीएच में रोजाना करीब ४०० रोगी आ रहे हैं। बाकी अस्पतालों और गांव-कस्बों में प्राइवेट स्तर पर रोगियों के आंकडे प्रशासन के पास नहीं हैं। वायरल ने रंग बदल लिया है। डॉक्टरों के अनुसार पहले केवल डेंगू में ही ऐसा होता था जब रोगी की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती थीं।अब वायरल रोगियों में भी ऐसा हो रहा है। डॉक्टर समझते हैं कि ये डेंगू के लक्षण हैं, लेकिन जब जांच कराते हैं तो डेंगू की रिपोर्ट नेगेटिव आती है। इसके बाद वायरल का इलाज शुरू करते हैं। दूसरी वजह यह है कि सरकारी अस्पताल में उन्हीं रोगियों की कोरोना जांच कराई जा रही है, जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार के साथ सांस लेने में भी परेशानी है। एमजीएच के अनुसार यहां प्रतिदिन ओपीडी में २००० से 250० रोगी आते थे। पिछले 4-5 दिन में यह संख्या और अधिक तक पहुंची है। इनमें ३० प्रतिशत रोगी वायरल बुखार के हैं। मेडिकल मेल और फीमेल वार्ड फु ल हो गए। रोगियों को दूसरी जगह भर्ती करना पड़ रहा है। डेंगू और मलेरिया के रोगी आ रहे हैं, लेकिन संख्या कम है। जैसे इस पिछले दो माह में मले...

प्रशासन शहरों के संग अभियान में बड़ी राहत

Image
भीलवाड़ा। प्रशासन शहरों के संग अभियान में नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग जयपुर ने आमजनों को ब्याज व बकाया लीज राशि में बड़ी छूट दी है। Big relief in campaign with administration cities नगर विकास न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में १८ सितम्बर को प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 चलाए जाने का निर्णय लिया था। इसी के तहत यह अभियान दो अक्टूबर से तीन चरणों में आयोजित होगा। समापन ३१ मार्च २०२२ को होगा। इस अभियान के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न मदों में आमजन को राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराए जाने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। बकाया लीज राशि व अग्रिम 10 वर्ष व 8 वर्ष की एकमुश्त लीज राशि जमा कराऐ जाने पर बकाया लीज राशि पर 60 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार 10 वर्ष की अग्रिम लीज एकमुश्त जमा कराने पर फ्र ी होल्ड का पट्टा दिया जाएगा एवं जिन प्रकरणों में पूर्व में 8 वर्ष की लीज राशि जमा कराकर 99 वर्षीय लीजमुक्ति प्रमाण पत्र लिया हुआ है उनमें 2 वर्ष की एकमुश्त लीज लेकर 99 वर्षीय पट्टे को समर्पण कराकर फ्री ...

जूडो में बालिकाओं ने दिखाया कमाल

Image
भीलवाड़ा। 65 वीं जिला स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर की छात्राओं ने कमाल दिखाया। प्रतियोगिता का कांस्य पदक विद्यालय ने जीता। प्रधानाचार्य अवधेश शर्मा ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलोभार में साक्षी राजपूत प्रथम रही और राज्य स्तर पर चयन हुआ। इसी प्रकार 57 किलो में सपना कंवर, 53 किलो से अधिक में पूजा गुर्जर प्रथम रही और राज्य स्तर पर चयन हुआ। जबकि 48 किलो में नम्रता कंवर, 44 में मीनाक्षी जाट ,40 में वैदिका व 36 किलो में विमला लोहार तृतीय रही। Girls showed amazing in Judo उन्होंने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग में 70 किलो से अधिक भार में वर्षा धाकड़ प्रथम रही और राज्य स्तर पर चयन हुआ। 52 किलो में तनीशा उप विजेता रही। 57 किलो में मनीषा लोहार व 48 किलो में सुप्रिया कंवर तृतीय रही। Girls showed amazing in Judo विद्यालय की लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं का विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शर्मा, पार्षद लव कुमार जोशी व लाडो स्पोट्र्स अकादमी के संस्थापक लक्ष्मणसिंह राठौड़ के सानिध्य में सम्मान किया गया। इस दौरान...

भाजपा विधायक ने ऐसा क्या कह दिया किया की मच गया बवाल

Image
भीलवाड़ा। मांडलगढ़ भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल की जुबान सोमवार को फिसल गई। उनका कांग्रेस प्रधान के साथ बहस का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खास चर्चा में है। यह वीडियो मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के होडा ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान का है। What did the BJP MLA say that there was a ruckus वीडियो में खण्डेलवाल यह कहते हुए नजर आ रहे है कि उन्होंने कांग्रेस सरकार बचाने में सहयोग किया। हालांकि इस बारे में खण्डेलवाल का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है, उनकी बात के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वह क्षेत्र में अच्छे काम करवा रहे है, इस लिए उनकी छवि प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। विधायक खण्डेलवाल का वायरल वीडियो सोमवार देर शाम से चर्चा में है। बताया गया है कि शिविर में खण्डेलवाल केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष कर रहे थे। वीडियो में वह यह कहते नजर आ रहे है कि कोरोना काल में सरकार के नुमाइंदे फाइव स्टार होटलों में ऐश कर रहे थे और जनता की सुध नहीं ले रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस के प्रधान सतीश जोशी ने हंसी ठह...

चार साल से गवाही देने नहीं आ रहे थे एएसपी

Image
भीलवाड़ा. दहेज हत्या के आठ साल पुराने मामले में गवाही देने में आनाकानी कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ अदालत ने तल्ख्खी दिख्खाई है। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय (महिला उत्पीडऩ मामलात्) ने एएसपी के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वर्तमान में एएसपी यादव जयपुर ग्रामीण में पदस्थापित हैं। एएसपी को ३० नवम्बर को तलाब किया गया है। नियत पेशी पर नहीं आने पर निर्णय पर पडऩे वाले विपरीत असर के लिए उनको जिम्मेदार माना जाएगा। अक्टूबर-२०१७ से बुलावा, मैसेज भेजकर इतिश्री विशिष्ठ लोक अभियोजक संजू बापना ने बताया कि मामले में अक्टूबर-२०१७ से अदालत एएसपी यादव को गवाही के लिए तलब कर रहा है। हर बार गवाह कानून व्यवस्था में ड्यूटी में व्यस्त होने का वायरलैस मैसेज भ्भेजकर साक्ष्य से बचने का असफल प्रयास कर रहे। कई मौके देने के बाद भ्भी हाजिर नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की। अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए ३० नवम्बर को गवाह के लिए न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए। यह था मामला २८ जनवरी २०१३ को लक्ष्मणपुरा निवासी नानालाल धाकड़ ने बिजौलियां थाने में रिपोर्...