Posts

दस साल के बालक ने चचेरी बहन से किया बलात्कार

Image
भीलवाड़ा. जिले के एक थाना क्षेत्र में रिश्ते शर्मसार हुए है। दस साल के बालक ने अपनी चचेरी बहन से बाड़े में बलात्कार किया। पीडि़ता की दादी उलाहना देने बालक के घर गई तो उसकी मां और दादी ने मारपीट की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की दादी ने आरोप लगाया कि २६ जून को उसकी तीन साल की पोती बाड़े में खेल रही थी। दोपहर में दादी मवेशियों को पानी पिलाने बाड़े में गई। वहां पोती की चीख सुनी। पोती के पास गई तो दस साल का बालक बालिका से गलत काम कर रहा था। उसने बालक को डांटा। इस दौरान पोती लहूलुहान मिली। इस बात को लेकर दादी बालक के उलाहना देने गई। वहां पीडि़ता की दादी के साथ बालक की मां और दादी ने मारपीट की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बालक और बालिका का मेडिकल करवाया। पुलिस ने दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां से बच्ची को दादा के सुपुर्द कर दिया जबकि बालक को उसके पिता को सौंपा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/10-year-old-boy-raped-his-cousin-6919216/

कमाई बढ़ते ही बिगड़ी नीयत, घोटाले में जुटे पदाधिकारी

Image
भीलवाड़ा. सुभाषनगर पुलिस आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक समेत ११ जनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। बैंक की तरह वित्तीय लेनदेन के रूप में सोसायटी का गठन हुआ था। लेकिन जैसे-जैसे निवेशकों की ओर से जमा कराई कमाई का आंकड़ा बढ़ता गया, सोसायटी पदाधिकारियों की नीयत बिगड़ती गई। वित्तीय लेनदेन भूलकर पदाधिकारी घोटाले में लग गए। यहीं वजह है कि सोसायटी डूबती चली गई। सोसायटी पदाधिकारी सेमिनार और बैठक में बड़ी संख्या में उन लोगों को बुलाते थे जो निवेश कर सकें। उनको बातों के जाल में उलझाया जाता था। निवेशकों को झांसा दिया कि निवेश की राशि को ऊंची ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। जो लाभ कम्पनी को होगा उस अनुपात में निवेश राशि पर फायदा मिलेगा। इससे लोग लाखों रुपए निवेश करने लग गए। मोटी रकम तो वेतन में ही लेते सोसायटी पदाधिकारी मासिक रूप से मोटा वेतन लेते थे। पदाधिकारियों ने अपने ही रिश्तेदारों के खातों में सैलेरी के नाम पर ही करोड़ों रुपए हस्तांतरण कर दिए। लोगों की मेहनत की कमाई से मोदी ब्रदर्स रईसी जिंदगी जी रहा था। विदेशों में सैर-सपाटे पर जाते थे। महंगे होटलों में रूकते और महंगी गाडि़यो...

जेल अब कैद नहीं, बंदियों का सुधार गृह: लघु फिल्म जगा रही प्रदेश की हर जेलों में हौसला

Image
भीलवाड़ा. जेल अब कैद नहीं। बल्कि बंदियों का सुधार गृह। इस थीम पर आधारित 'रोड टू रिफॉर्मÓ नामक लघु फिल्म बंदियों में जोश दोगुना कर रही है। जेल मुख्यालय की ओर से राजस्थान की जेलों में हुए बदलाव पर आधारित फिल्म कैदियों का हौसला बढ़ा रही है। एक घण्टे इक्कीस सैकेण्ड की फिल्म में सजाफ्ता एक महिला और एक पुरुष कैदी के जेल में रहते हुए आए बदलाव पर आधारित फिल्म को प्रदेश के सभी सेन्ट्रल, जिला कारागार और उपकारागार में दिखाया जा रहा है। फिल्म को देखकर बंदी और कैदी सीख लेकर उनमें जोश भरा जा रहा है। ताकी वह जेल से बाहर निकाल कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपराध का रास्ता छोड़ सकें। जेल डीजीपी की परिकल्पना, फिल्मांकन जयपुर सेंट्रल जेल मेंपुलिस महानिदेशक (जेल) राजीव दासोत की परिकल्पना पर फिल्म तैयार की है। रॉन्केल ब्रदर्स के सहयोग से बनाई लघु फिल्म की शूटिंग भी जयपुर सेंट्रल जेल, महिला जेल एवं सांगानेर खुली जेल में हुई। एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चेुअल इस फिल्म को रिलीज किया। उसके बाद फिल्म प्रदेश के जेलों में बंदियों और कैदियों को दिखई जा रही है। फि ल्म के निर्माण में जेल के ब...

एटीएस-पुलिस की हाईवे के होटल पर दबिश, 18 हजार लीटर बॉयोडीजल बरामद

Image
भीलवाड़ा. अजमेर एटीएस और पुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चित्तौडग़ढ़ रोड स्थित एक होटल पर दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में बॉयो डीजल जब्त किया। ऑयल से भरा टैंकर भी खड़ा मिला। रसद विभाग ने ऑयल बरामद कर सैम्पल लिया है। इस सम्बंध में रसद विभाग ने पुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज कराया है। जब्त ऑयल इण्डस्ट्रीयल फ्यूल ऑयल के नाम से जाना जाता है। औद्योगिक इकाइयों में इसका उपयोग होता है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुर थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि एसटीएस में निरीक्षक रोडमल को सूचना मिली थी कि चित्तौडग़ढ़ रोड पर आटूण स्थित सरपंच होटल में अवैध रूप से हजारों लीटर केमिकल युक्त पदार्थ संग्रहण कर रखा है। एक टैंकर भी यहां खाली होने आया है। सूचना पर पुर पुलिस ने एटीएस और रसद विभाग के निरीक्षक अमरेन्द्र मिश्र के साथ दबिश दी। टीम ने दबिश दी तो वहां टैंकर खड़ा मिला। उसमें चार भागों में करीब १८ केएल ऑयल मिला। मौके पर जांच करने पर धर्मराज पैटोकेमिकल्स का बिल मिला। जिसमें शनि देव इंटरप्राइजेज के नाम २० केएल का आईएफओ (इण्डस्ट्रीयल फ्यूल ऑयल) भरा था। पुलिस ने मौके पर सर...

ट्यूशन पढ़ाते हैं तो राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के पात्र नहीं

Image
भीलवाड़ा। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 30 जून तक किए जा सकेंगे। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा अधिकारियों को अधिकाधिक शिक्षकों से आवेदन कराने के निर्देश दिए। मंत्रालय के पोर्टल पर 1 जून से यह प्रक्रिया चालू है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य माडल आवासीय स्कूल, सीबीएसई या सीआइएससीई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को प्रदर्शन के मानदंडों पर अंक मिलेंगे। इसमें सीखने के परिणामों में सुधार, अभिनव प्रयोग, सह-पाठयक्रम गतिविधियों का आयोजन, शिक्षण-अध्?ययन सामग्री का प्रयोग, सामाजिक गतिशीलता, अनुभवात्मक अधिगम आदि के अलावा सामाजिक कार्य, एनएसएस, एनसीसी आदि के आधार पर अंक निर्धारित किए जाएंगे। पुरस्कार योजना में विशेष श्रेणी के तहत दिव्यांग व विशेष शिक्षकों को अलग स्थान दिया गया है। इसके अलावा देशभर से सीबीएसई के छह, सीआइएससीई के दो शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय के प...

डेल्टा प्लस का खतरा, बाजार में भीड़ व महाराष्ट्र से आने वाले लोग बड़ी चुनौती

Image
भीलवाड़ा। बाजार अनलॉक होने के साथ ही जिले के लोग फिर लापरवाह हो गए। वे महाराष्ट्र के रास्ते आने वाले बडे़ खतरे से अनजान है। यदि सतर्क नहीं रहे तो यहां कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस लोगों को संकट में डाल सकता है। खास बात ये है कि महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग भीलवाड़ा पहुंच रहे हैं। यदि एेसे में इनकी स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई तो डेल्टा प्लस के संक्रमण की आशंका है। कम से कम भीड़ का बने हिस्सा डेल्टा प्लस के मरीज लगातार अन्य राज्यों में बढ़ते जा रहे हैं। एेसे में हमें यह तय करना होगा कि कम से कम भीड़ का हिस्सा बने। जरूरी होने पर बाजार जाते हैं तो कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालना करें। बाजार में भीड़ पर सख्ती नहंीं की गई तो आने वाली तस्वीर फिर से कहर ढा सकती है। सभी को संभल-संभलकर कदम बढ़ाना होगा। ------- वर्जन तेजी से फैलने वाला डेल्टा वैरिएंट अब डेल्टा प्लस में तब्दील हो गया है। महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के स्थानीय प्रतिनिधि ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट यानी बी.1.617.2 जो सबसे पहले भारत में मिला। फि र दूसरे देशों में भी पाया गया। इसके रूप में बदलावों के कारण ड...

कलक्टर तय करेंगे मौत कोविड से हुई या नहीं

Image
भीलवाड़ा। कोरोना से अनाथ हुए बच्चे और पति खोने वाली महिलाओं को सरकारी सहायता के लिए जिला कलक्टर की रिपोर्ट पर निर्भर होना पड़ेगा। अनाथ बच्चों व विधवाओं की मदद को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें मौत कोरोना से हुई या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय जिला कलक्टर को सौंपा गया है। यह सूची तैयार करने में कलक्टर मेडिकल व अन्य विभागों की मदद ले सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक ओपी बुनकर ने सभी जिलाधिकारियों को गाइडलाइन के अनुसार पात्रों को लाभ दिलाने को कहा। यह होगा पैकेज अनाथ बच्चों को तत्काल 1 लाख का अनुदान। 18 वर्ष तक मासिक 2500 रुपए। 18 वर्ष पूरा होने पर 5 लाख की सहायता। 12वीं तक निशुल्क शिक्षा। आवासीय विद्यालय। कॉलेज छात्राओं को विभाग के छात्रावासों में प्राथमिकता से प्रवेश। कॉलेज छात्रों के लिए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना व युवाओं को बेरोजगारी भत्ते से जोड़ा जाएगा। विधवाओं को 1 लाख रुपए का एक मुश्त एक्सग्रेसिया। 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन। इसमें सालाना आय की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाएगा। सभी आयुवर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। पालनहार महिलाओं के बच्चों को एक हज...