Posts

महिला कांस्टेबल ने रोक दिया कलक्टर नकाते को, क्यूं.....

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में लॉक डाउन में पुलिस महकमे की मुस्तैदी मंगलवार सुबह सामने आई। लॉक डाउन में शहर के हालात जानने के लिए साइकिल पर निकले जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते को महिला कांस्टेबल निर्मला देवी ने रोक दिया। महिला कांस्टेबल को जब साइकिल सवार के कलक्टर होने की जानकारी सामने आई तो वह घबरा उठी, लेकिन नकाते ने महिला कांस्टेबल की मुस्तैदी की सराहना करते हुए उसकी हौंसला अफजाई की। जिला कलक्टर नकाते लॉक डाउन व सोमवार मध्य रात्रि से हो रही बारिश से उभरे हालात को जानने के लिए शहर का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे साइकिल से ही निकल पड़े। यहां सर्राफा बाजार की तरफ नकाते को जाते हुए देख कर पुलिस के गश्ती दल ने सर्राफा बाजार में पुलिस जवानों को अलर्ट कर दिया। सर्राफा बाजार में ही तैनात महिला कांस्टेबल निर्मला देवी को कलक्टर के क्षेत्र में आने की जानकारी हुई तो वह भी और सतर्क हो गई। उसे लगा था कि कलक्टर जाप्ते के साथ अपनी कार में आएंगे, लेकिन हुआ इसके विपरीत कलक्टर नकाते साइकिल से ही सर्राफा बाजार में आ गए, वह भी अकेले। महिला कांस्टेबल नकाते को पहचान नहीं पाई और रोक लिया, उसने कलक्ट...

भीलवाड़ा में दो इंच बारिश, तौकते से जिला अलर्ट

Image
भीलवाड़ा। तौकते तूफान (चक्रवात) का असर शहर एवं जिले में नजर आया। सोमवार मध्यरात्रि बाद शुरू हुई बारिश शहर एवं जिले में सुबह छह बजे तक जारी रही। भीलवाड़ा शहर में तड़के तीन बजे से मंगलवार सुबह छह बजे के बीच दो इंच बारिश हुई। वही तौकते के मंगलवार को कही अधिक असरकारक होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया, इससे पूर्व महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में सोमवार शाम आपातकालीन बिजली तंत्र, मेडिकल, फ ायर आदि का परीक्षण करने के लिए जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल की। नगर परिषद ने भी संभावित हालात से निपटने के लिए तैयारी की है। मौसम विभाग का हाई अलर्ट मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने जनहित एवं कोरोना संक्रमण काल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चक्रवात के तहत बारिश,आंधी से पेड़ गिरने या अन्य किसी कारण से आग लगने के बचाव के लिए बिजली तंत्र का परीक्षण किया गया। जिससे कि आपातकालीन स्थिति में कोविड उपचार के लिए भर्ती मरीजों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। सूचना मिलते ही दौड़े वाहन एमजीएच में सोमवार शाम हुई मॉक ड्रिल के ...

कांचीपुरम की यह टीम, बांट रही सुख दुख

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संकट काल में एक-दूसरे के हम काम आ गए और सुख दुख बांट लिया तो यह कोरोना जंग जीतने से कम नहीं है। इसी भावना से प्रेरित हो कर कांचीपुरम वेलफेयर सोसासटी जरुरतमंदों को सात्विक एवं घर जैसा खाना खिलाने और खाद्य सामग्री के किट वितरण करने में जुटी है। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महा मुकाबला अभियान के तहत गांधीनगर स्थित कांचीपुरम में कांचीपुरम वेलफेयर सोसासटी ने यह नेक एवं मानवीय सेवा से जुड़ा सेवा कार्य संभाले हुए है। यहां खास यह है कि सोसायटी के प्रबृद्ध जन ही भोजन व खाद्य किट बनवाने में पूरा सहयोग करते है। इसके लिए सुबह व शाम वह समय निकालते है और सेवा भाव से मदद करते है। पत्रिका ने प्रेरित किया, संभाली व्यवस्था सोसायटी के रजनीश सुवालका बताते है कि कोरोना संकट काल में शहर के अधिकांश घरों में कोरोना महामारी ने पैर पसार रखे है। परिजन बेबस हो गए है, कई घरों में तो असामयिक मौतों ने परिवारों को तोड़ कर रख दिया। समाज के अन्य वर्गों में भी हालात ठीक नहीं है। आमजनों के साथ मध्यम वर्ग आय वर्ग के लोग भी कोरोना संकट काल में परेशानी में है। ऐसे में राजस्थान पत्रिका के महामारी से मह...

कोविड वार्ड के सामने हेल्प डेस्क में भीषण आग

Image
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में बने कोविड वार्ड के ठीक सामने हेल्प डेस्क में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। डरने की जरूरत नहीं। प्रशासन ने अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊ-ते को लेकर प्रदेश में किए गए अलर्ट को देखते हुए व्यवस्थाओं को परखने के लिए शाम को मॉक ड्रिल का आयोजन किया था। आग की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दमकल व डिस्कॉम अधिकारी संसाधनों के साथ्ज्ञ मौके पर पहुंचे। एक बारगी वहां मौजूद लोग सहम गए। लेकिन मॉक ड्रिल का पता लगने पर सभी अधिकारियों और दमकलकर्मियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को किसी ने सूचना दी कि एमजीएच के हेल्प डेस्क में भीषण आग लग गई। कोविड मरीजों की जान सांसत में आ गई है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम अलर्ट हो गया। उच्चाधिकारियों को सूचना से अवगत कराया। दमकलकर्मियों और डिस्कॉम अधिकारियों के साथ चिकित्सा अधिकारियों को सूचित किया गया। जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा वहां पहुंचे। सबसे ...

कालियास में युवा बने सुरक्षा प्रहरी, ठान ली ' कोरोना को नहीं घूसने देंगे

Image
भीलवाड़ा। जिले की आसीन्द पंचायत के कालियास को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए युवाओं ने मोर्चा संभाला है। गांव में कोरोना का प्रवेश न हो इसके लिए सभी रास्ते सील कर बेरिकेट्स लगा दिए है। गांव में पांच-पांच युवाओं की एक-एक टीम आठ-आठ घंटे पहरा दे रही है। गांव में कोई भी बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकता है। बाहर से कोई आता है तो उसे घर में जाने से पहले घर के बाहर ही स्नान करना पड़ता है। करीब सौ जनों की युवा टीम का नेतृत्व कालियास सरपंच शक्तिसिंह कर रहे है। यहां के युवाओं ने मंत्र दिया है हारेगा कोरोना जीतेगा कालियास। इसी मंत्र से सभी काम कर रहे है। गांव में बना रखी अलग-अलग टीमें कालियास में लोगों की सुरक्षा के लिए विभिन्न टीमें गठित है। पहली टीम प्रत्येक वार्ड में बाहरी आदमी को आने नहीं देती है। सामाजिक कार्य के लिए भी चार जनों से अधिक को किसी के घर जाने पर रोक है। दूसरी टीम किसी के सामान्य सर्दी, खांसी व जुकाम होने पर उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाती है। तीसरी टीम मंदिरों में आरती के समय तीन से ज्यादा व्यक्ति को प्रवेश नहीं देती है। चौथी टीम किसी घर में मृत्यु होने पर बैठक पर एक समय में...

ब्लैक फंगस के हर दिन आ रहे मरीज

Image
भीलवाड़ा। जिले में पिछले कोरोना संक्रमितों में ब्लैक फंगस भी सामने आ रहे है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि कोरोना की तरह क्या ब्लैक फंगस भी एक से दूसरे व्यक्ति तक फैल सकता है। ब्लैक फंगस का उपचार कर रहे नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जयराज वैष्णव का कहना है कि यह कोरोना की तरह संक्रमक नहीं है और एक से दूसरे व्यक्ति तक नहीं फैलता। इस तरह का फंगस पहले से ही हमारे बीच हवा, मिट्टी, एसी, गंदगी वाली जगहों में मौजूद है। इस फंगस से उन लोगों को सतर्क रहना चाहिए, जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। बताया जा रहा है कि शहर में इससे पीडि़त ४ मरीज भर्ती है, जबकि दो की मौत हो चुकी है तथा एक की आंखों की रोशनी तक चली गई है। वहीं चार जने अब भी उपचार के लिए जिला प्रशासन से मदद मांग रहे है। एक दर्जन से अधिक का उपचार जयपुर में चल रहा है। इसमें एक बैंक कर्मचारी भी शामिल है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि ब्लैक फंगस के वायरस हवा में उड़ रहे होते हैं, जो हमारे नाक में चले जाते हैं। हालांकि नाक में कई ऐसे सेल होते हैं, जो इसे नष्ट कर देते हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उनके नाक...

कोरोना का असर होने लगा कम, जिले में 166 बेड खाली

Image
भीलवाड़ा। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। गत 1 अप्रेल से अब तक 17 हजार 493 से अधिक मामले सामने आए है, लेकिन 11 मई के बाद से संक्रमितों की संख्या में गिरावट हो रही हैें। जिले के 31 अस्पतालों में चल रहे कोरोना के उपचार के लिए सोमवार रात तक 166 बेड ऑक्सीजन के खाली थे। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहता है तो ये लहर अधिकतम दस दिनों में कम हो जाएगी। भीलवाड़ा में दूसरी लहर का जाना इस बात पर निर्भर करता है कि हम कोरोना गाइड लाइन की सख्ती से पालना करें। यदि लोगों की सड़कों पर आवाजाही जारी रही और बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ी तो दूसरी लहर के खत्म होने का समय भी उसी तेजी के साथ आगे बढ़ जाएगा। वैक्सीनेशन में तेजी लाएं और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दे सके तो इस लहर को समय पर खत्म कर सकेंगे। संक्रमितों में गिरावट पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई। एचआर सीटी स्कैन की रफ्तार में भी कमी आई है। पहले जहां प्रतिदिन ६२० सीटी स्कैन हो रही थी, वहीं अब ३०० के करीब हो रही है। एक्टिव केस का कम होना इस बात को प्रमाणित ...