Posts

13 अस्पतालों में आइसीयू में खाली नहीं पलंग

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में कोरोना के लिए निर्धारित 13 अस्पतालों में आइसीयू में एक भी पलंग खाली नहीं है। इन चिकित्सालयों में वेंटीलेटर आइसीयू और नॉन वेंटीलेटर आइसीयू में एक भी पलंग खाली नहीं है। महात्मा गांधी चिकित्सालय में रात तक ऑक्सीजन के १९ तथा वेन्टीलेटर के 4 पलंग खाली थे। यहां 800 से अधिक रोगी इन चिकित्सालयों में भर्ती हैं। अब जो भर्ती होने आ रहे है, उन्हें सरकारी और निजी अस्पताल में कहा जा रहा है कि वह सामान्य पलंग पर भर्ती हो जाए। कई मरीजों को केवल शक के आधार पर भर्ती होने जा रहे हैं। उन्हें जांच कर वापस घर भेजा जाने लगा है। अब सभी अस्पतालों में ८२ पलंग खाली हैं, लेकिन ज्यादातर मरीजों की मांग ऑक्सीजन पलंग की है। प्लीज भर्ती करवा दीजिए चिकित्सा विभाग के चिकित्सक से लेकर जिला अधिकारियों, जनप्रतिनिधि और मेडिकल से जुडे़ किसी व्यक्ति से पहचान हो तो उससे केवल अस्पताल में पलंग के लिए आग्रह फोन पर करता सुनाई दे रहा है। वह हर हाल में अस्पताल में पलंग चाह रहा है। वह भी ऑक्सीजन पलंग। लेकिन आग्रह के बाद भी पलंग नहीं मिल रहा है। कई बार तो मरीज को घंटों कोविड केयर वार्ड में ही इंत...

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का पंजीयन 28 से

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। कोरोना टीके के लिए 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोविन प्लेटफार्म और आरोग्य सेतु एप पर 28 अप्रेल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इनको टीका 1 मई से लगेगा। अभी तक केवल 45 साल से अधिक उम्र वालों को ही वैक्सीन दी जा रही है। जिले में अब तक करीब १६.४८ लाख लोगों को टीका लग चुका। इसमें १८ से ४५ साल तक के ११ लाख १२४०, ४५ से ६० साल के ३ लाख १९ हजार ८७० तथा ६० साल से अधिक जो अब शेष है वे २ लाख २७ हजार ६५० के करीब है। गुरुवार को ६०२ नए मामलों को मिलाकर इनका आंकड़ा १९ हजार १५२ से अधिक हो गया है। वैक्सीन की पहली खुराक के लिए अस्पताल जाने से पहले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि 1 मई से वैक्सीनेशन के लिए आरोग्य सेतु एप और कोविन प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। कोविन साइट के लिए कोई एप नहीं है और रजिस्ट्रेशन केवल वेबसाइट के जरिए हो सकती है। ऐसे करें रजिस्ट्रेशन - कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर साइन इन क्लिक करें - मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें - 10 अंकों का ओटीपी मिलेगा - साइट पर ओटीपी डालें और वेरिफाई क्लिक कर द...

माल बेचने की समस्या, उद्योगों पर फिर संकट

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा राज्य सरकार ने 3 मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा में उद्योगों को उत्पादन की छूट दी लेकिन इस माल को कहां व कैसे बेचे, यह व्यापारियों व उद्यमियों के सामने बड़ी समस्या है। कई उद्यमियों ने उत्पादन ३० प्रतिशत घटा दिया तो कुछ ने एक शिफ्ट में काम जारी रखा। शनिवार व रविवार को उत्पादन तक बंद रखा जा रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन होने से कपड़े की मांग भी नहीं है। औद्योगिक संगठनों का कहना है कि उद्योग अपनी गति से नहीं चल पा रहे हैं। न पूरी चेन काम कर पा रही है। उदाहरण के तौर पर स्पिनिंग इकाइयों में धागे का उत्पादन होता है। धागे को वीविंग इकाइयों में इनपुट के रुप में काम में लिया जाता है। ग्रे फेब्रिक्स वीविंग इकाइयों का फाइनल उत्पाद होता है। ग्रे फेब्रिक्स प्रोसेस हाउस में इनपुट होता है। कपड़ा प्रोसेस हाउस से फेब्रिक्स प्रोसेस होकर वापस वीविंग इकाईयों, ट्रेडर्स, मर्चेन्ट मैन्युफेक्चरर्स, मर्चेन्ट एक्सर्पोटर को भेजा जाता है। बाद में कपडे की ग्रेडिंग व पेकिंग के बाद माल को बेचा जाता है। स्थिति यह है कि वीविंग उद्योग, मर्चेन्ट मैन्यूफैक्चरर्स, मर्चेन्ट एक्सर्पोटर एवं ट्रेडर्स के ग्रे...

602 पॉजिटिव मिले, 13 की मौत

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। जिले में गुरुवार को ६०२ पॉजिटिव मिले। साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर १९१५२ हो गई है। इसमें शहरी क्षेत्र से २०२ और ग्रामीण क्षेत्र से ४०० संक्रमित सामने आए। अब तक ११२७५ रोगी डिस्चार्ज होकर घर पहुंच चुके हैं। ५००० होम आइसोलेशन में है। गुरुवार को १३ जनों की मौत हो चुकी है। अप्रेल में ६० जनों की मौत हुई है। अब तक २३८ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकारी विभाग ४५ रोगियों की ही मौत बता रहा है। संक्रमण के केसों में गुरुवार को भीलवाड़ा प्रदेश में आठवें स्थान पर पहुंच गया। एक्टिव केस के मामलों में भी भीलवाड़ा पांचवें स्थान पर हैं। मृतकों में ६ महिलाएं कोरोना उपचार के दौरान १३ जनों की मौत हुई है। इनमें आरके कॉलोनी के ७४ साल व ५० वर्षीय पुरुष, आमलियों की बारी के जैन मार्ग निवासी ६० वर्षीय महिला, मंगला चौक निवासी 50 वर्षीय महिला, मंगला चौक शाह जी का मोहल्ला निवासी 48 साल का पुरुष, सिंधुनगर निवासी 78 साल के शख्स, पुराना हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर का 79 साल के बुजुर्ग, सुभाषनगर का 47 साल का व्यक्ति, मांडलगढ़ की 55 साल की महिला, लालजी खेड़ा मांडल की 48 साल की महिला, बरुं...

21 दिन में करवाई 5916 लोगों ने स्कैनिंग

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। दूसरी लहर में कोरोना रूप बदल कर आरटीपीसीआर जांच समेत एंटीजन व ट्रूनेट टेस्ट को भी चकमा दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 2० से २५ प्रतिशत मरीज ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनकी आरटीपीसीआर से लेकर अन्य कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं। उनमें ऑक्सीजन स्तर गिरने से लेकर कोरोना के अन्य सभी लक्षण नजर आ रहे हैं। मगर ऐसे मरीजों का न नॉन कोविड में सही इलाज हो पा रहा है और न निगेटिव होने के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती हो पा रहे हैं। डॉक्टरों के सामने ये मरीज नई चुनौती बने हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मरीजों का चेस्ट सीटी स्कैन सीवियारिटी स्कोर (थोरैक्स सीटी) कोरेड्स पांच से अधिक है तो पॉजिटिव मानकर ही उपचार दिया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर कई मरीज निजी अस्पतालों में जाकर एचआरसीटी स्कैन करवा रहे है। २१ दिनों में जिले में ५९१६ लोगों ने यह जांच कराई है। इसके चलते अस्पतालों में सीटी स्कैन कराने के लिए नंबर लगवाने पड़ रहे हैं। कई अस्पतालों में दो से तीन दिन की वैटिंग चल रही है। सीएमएओ डॉ. मुस्ताक खान का कहना है कि जिले में कई ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनकी कोविड रिपोर्ट निगे...

मोक्षधाम में सुलगती रही चित्ताए, पीपीई किट में बिलखे परिजन

Image
भीलवाड़ा । शहर में स्थित मोक्षधामों में सन्नाटे के बीच सुलगती चिताएं अब सांझ ढ़लने के बाद भी सुलगती नजर आ रही है। बिलखते परिजन अपनों के खोने का गम सहने के साथ ही अंतिम दर्शन के लिए भी तरस गए है। अंतिम संस्कार में परिजन भी पीपीई किट में शामिल हुए। पंचमुखी में 11 चिंता जली शहर में कोरोना से मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है। सरकारी आंकड़े तो गिनती मात्र के ही है, लेकिन शहर के मोक्षधाम में सुलगती चिताए बताती है कि पांच दिन में शहर में पचास से अधिक मौत हो चुकी है। यहां पंचमुखी मोक्षधाम में बुधवार को पांच व गुरुवार को ग्यारह जनों का कोरोना प्रोटोकाल में अंतिम संस्कार हुआ। इसी प्रकार गुरुवार को गांधीनगर व शास्त्रीनगर पर एक-एक अंतिम संस्कार हुआ। पीपीईकिट में सेवादार पंचमुखी मोक्षधाम में अंतिम क्रिया में चार सेवक लगे हुए है। यह चारों पीपीई किट में मोक्ष रथ या एम्बुलेंंस से उतारने से लेकर चिता पर रखने और अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी कर रहे है। पंचमुखी मोक्षधाम में यह व्यवस्था विकास समिति के पदाधिकारी रामगोपाल अग्रवाल व बाबू लाल जाजू, गांधी नगर में लक्ष्मीनारायण चांडक व प्रकाश सुराणा तथा शास्त्...

बैड ही नहीं मिला, अधिकारी की कार में मौत

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संकट काल फिर वस्त्रनगरी के दिल को चीरने लगा है। आर के कॉलोनी में बुधवार को पिता की मौत के बाद कोरोना संक्रमित पुत्र ने दम तोड़ दिया, वहीं एक आला अधिकारी की उपचार के अभाव में कार में ही मौत हो गई। कोरोना ने एक कोरोना फाइटर्स सुशील तोषनीवाल को भी बुधवार को छीन लिया। दूसरी तरफ शहर के मोक्षधामों पर भी अब कोरोना संक्रमित मृतकों की चिताए भी देर शाम तक सुलगती नजर आने लगी है। Bad not found, death in officer's car कोरोना की दूसरी लहर घातक होने से जिले मेंं कई परिवारों में कोहराम मचा हुआ, परिजनों के आंखों के सामने अपनों की जिन्दगीयां जा रही है, लेकिन सब बेबस है। हालात यह है कि शहर के तमाम हॉस्पिटल में आक्सीजन युक्त बैड ही खाली नहीं है, वेंटिलेटर भी पर्याप्त संख्या में नहीं है। ऐसे में एमजीएच से लेकर निजी चिकित्सालयों में जरुरतमंद लोगों को घुसने तक नहीं दिया जा रहा है। मदद मांगते ही रह गए पंचवटी निवासी एवं उदयपुर में पदस्थापित संयुक्त उप निदेशक स्तर के आला अधिकारी की तबीयत बिगडऩे पर उनकी पत्नी व बच्चे बुधवार सुबह उन्हें एमजीएच हॉस्पिटल समेत शहर के पांच प्रमुख निजी चिकित्स...